खूंटपानी के आहबुरू मे दो दिवसीय फुटबॉल चैंपियनशिप संपन्न, खुशी इलवेन को पराजित कर जगत एफसी बनी चैंपियन, खेल हमारे जीवन का आवश्यक और अभिन्न अंग है-गागराई
Khutpani
खूंटपानी के आहबुरू फुटबॉल मैदान में गणतंत्र दिवस के अवसर पर सरना फुटबाल एकेडमी के द्वारा आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल चैंपियनशिप-2026 संपन्न हो गई। फुटबॉल प्रतियोगिता के समापन समारोह मे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने फाइनल मैच का उद्घाटन खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर एवं फुटबॉल को किक कर किया। फुटबाल प्रतियोगिता में कोल्हान प्रमंडल क्षेत्र से 32 टीमों ने भाग लिया। फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मैच मे खुशी इलवेन के टीम को 2-1 से प्रराजित कर
जगत एफसी की टीम चैंपियन बनी। फुटबॉल चैंपियन टीम जगत एफसी टीम को एक खस्सी, ट्रॉफी व 12 हजार एवं उप विजेता टीम खुशी इलवेन को एक खस्सी, ट्रॉफी व 8 हजार देकर सम्मानित किया गया। जबकि तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले टीम कम बैक एफसी तथा चौथे स्थान प्राप्त करने वाले टीम नाइन शूटर को एक-एक खस्सी एवं चार-चार हजार देकर सम्मानित किया। इसके अलावे बेस्ट गोलकीपर का पुरस्कार सादो बोदरा, मैन ऑफ़ द मैच अभिनाश हेम्बम, मैन ऑफ़ द सीरीज का पुरस्कार सोमय केराई तथा बेस्ट स्कोरर शंकर को देकर सम्मानित किया गया। मौके पर श्री गागराई ने कहा कि खेल हमारे जीवन का आवश्यक और अभिन्न अंग है। खेल रोजगार का एक सशक्त माध्यम बन चुका है। ऐसे में बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए खेलों पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी खेल के क्षेत्र में भी अपना करियर बना सकते हैं। राज्य सरकार खेल को बढ़ावा देने के लिए लगातार कार्ययोजना बनाकर कार्य कर रही है। इस दौरान मुख्य रूप से विधायक दशरथ गागराई, समाजसेवी बासंती गागराई, बबलू गोडसोरा, दुर्गाचरण पाड़ेया, सिरका मुंडारी, सालूका हाईबुरू, गोविंद हेंब्रम, बागुन सामड, हरिश हाईबुरू, पंकज हाईबुरू, चंद्रशेखर हाईबुरू, रासाय हाईबुरू आदि उपस्थित थे।
September 6, 2026 4: 48 pm
Breaking
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
- कुचाई के गोपीडीह में महिलाओं और युवाओं ने सीखा पेब्रिन रोग की जांच का हुनर, मेरा रेशम मेरा अभिमान 2.0 के तहत प्रशिक्षण, 35 किसानों ने माइक्रोस्कोप से किया रोग के बीजाणुओं की पहचान,
- बांकसाई गढ़ में वार्षिक जांताल पूजा 15 को
- भगवान श्रीकृष्ण गौड़ समाज के कुलदेवता है-शम्भुनाथ
- जिले की पुलिसिंग को मिली रफ्तार, बेड़े में शामिल हुईं 19 नई बोलेरो अब 38 बोलेरो और 26 बाइक से होगी पेट्रोलिंग, एसपी ने खुद स्टेयरिंग संभालकर किया गश्त का निरीक्षण
