सरायकेला-खरसावां जिले में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल बीच मना,
Seraikella
सरायकेला-खरसावां जिले में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। जिला स्तरीय मुख्य समारोह का आयोजन बिरसा मुंडा स्टेडियम में किया गया, जहां उपायुक्त श्री नितीश कुमार सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली। इससे पूर्व उपायुक्त श्री नितीश कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री मुकेश लुणायत ने संयुक्त रूप से परेड का निरीक्षण किया।

ध्वजारोहण के बाद उपायुक्त ने जिलेवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत निरंतर एक समृद्ध और सशक्त राष्ट्र की दिशा में आगे बढ़ रहा है, जिसमें राज्य और जिला स्तर पर हो रहे विकास कार्यों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, सामाजिक कल्याण, आधारभूत संरचना एवं कानून-व्यवस्था सहित विभिन्न विभागों की उपलब्धियों का संक्षिप्त लेखा-जोखा प्रस्तुत किया और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर बल दिया।
समारोह में पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी एवं स्कूली बच्चों द्वारा अनुशासित परेड प्रस्तुत की गई। वहीं विभिन्न विभागों की आकर्षक झांकियों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समारोह को यादगार बना दिया।
