खरसावां के अशोका इंटरनेशनल स्कूल में सरस्वती पूजा सह नेताजी सुभाष की मनाई जयंती, वैदिक मंत्रोच्चार के बीच माता वीणावादिनी की आराधना,
Kharsawan
खरसावां स्थित अशोका इंटरनेशनल स्कूल में वसंत पंचमी के पावन अवसर पर मां सरस्वती की विधिवत पूजा अर्चना की गई। इस मौके पर विद्यालय परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। सभी छात्र-छात्राओं ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच माता वीणावादिनी की आराधना की। बच्चों ने कलम, किताब एवं वाद्य यंत्र मां के चरणों में अर्पित कर विद्या, बुद्धि और सफलता का आशीर्वाद मांगा। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर भक्ति गीतों और मंत्रोच्चार से गुंजायमान रहा। इसके साथ ही विद्यालय में 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर पराक्रम दिवस भी मनाया गया। इस अवसर पर शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं ने नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पण कर उन्हें नमन किया। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सारिका कुमारी ने अपने संबोधन में कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस के विचार आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनके आदर्शों को अपनाकर युवा सही मार्गदर्शन, आत्मविश्वास और दृढ़ निश्चय के साथ सफलता की ओर अग्रसर हो सकते हैं। कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
September 6, 2026 4: 55 pm
Breaking
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
- कुचाई के गोपीडीह में महिलाओं और युवाओं ने सीखा पेब्रिन रोग की जांच का हुनर, मेरा रेशम मेरा अभिमान 2.0 के तहत प्रशिक्षण, 35 किसानों ने माइक्रोस्कोप से किया रोग के बीजाणुओं की पहचान,
- बांकसाई गढ़ में वार्षिक जांताल पूजा 15 को
- भगवान श्रीकृष्ण गौड़ समाज के कुलदेवता है-शम्भुनाथ
- जिले की पुलिसिंग को मिली रफ्तार, बेड़े में शामिल हुईं 19 नई बोलेरो अब 38 बोलेरो और 26 बाइक से होगी पेट्रोलिंग, एसपी ने खुद स्टेयरिंग संभालकर किया गश्त का निरीक्षण
