खरसावां-कुचाई में भक्ति व श्रद्धा के साथ विद्या देवी मां सरस्वती की पूजा-अर्चना,
Kharsawan
खरसावां-कुचाई में वंसत पंचमी उत्सव व विद्यादामिनी माता सरस्वती की पूजा श्रद्धा व उल्लास के साथ की गई। यह पूजा भी यहां के लिए किसी पर्व से कम नहीं है। तकरीबन सभी स्कूलों में विद्या की देवी की विधि विधान से आराधना की गयी। परंपरा के अनुसार रंग बिरंगी साड़ी पहन सड़क पर निकली बालिकाओं ने इस पूजा पर्व में सौंदर्य भी डाल दिया। इसी के साथ होली की भी शुरूआत हो गयी। खरसावां- कुचाई के विभिन्न सरकारी, गैर सरकारी विधालयों, शैक्षनिक संस्थानों एवं विभिन्न गावों में उत्सव का आयोजन किया गया। भक्ति व श्रद्धा के साथ विद्या देवी मां सरस्वती की पूजा-अर्चना की गई। खरसावां के बेहरासाई, गितीलता, गोपालपुर, कृष्णापुर, सुपाईसाई, गोड़ामारा, बडाबाम्बो, उदुड़िया, बाजारसाई, रामपुर, हरिभंजा, कुचाई, मरांगहातु, जोजोहातु, अरूवां, जिलिगंदा, आमदा, पदमपुर, चिलकू, लोसोदिगी, पोटोबेड़ा, बुरूडीह, सिमला, बालियाटाड़, जोरडीहा, छोटाबाम्बो, सरगीडीह आदि गांवों सहित कई सरकारी, गैर सरकारी स्थानों में पूजा का आयोजन किया गया है। इसके अलावे विभिन्न मुहल्लों में छोटे बडे पंडाल बनाकर मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित की गयी है। सुबह से आसपास सभी पंडालों में मां की प्रतिमा की स्थापना कर पूजा शुरू कर दी गयी। शाम को सभी स्थानों पर आरती का आयोजन किया गया व सरकारी संस्थानों में मां सरस्वती की पूजा-अर्चना की गई।
June 17, 2026 2: 12 am
Breaking
- जिले में अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, चार वाहन जब्त; अवैध खनन एवं परिवहन पर प्रशासन की जीरो टॉलरेंस नीति…*
- खरसावां के रामपुर में रोजो पर्व पर हुई सांस्कृतिक छऊ नृत्य, कलाकारों ने दी भव्य प्रस्तुती, दर्शक हुए मंत्रमुग्ध खरसावां का छऊ नृत्य संस्कृतियों का संगम है-मुखिया
- नीमडीह में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, तीन चुलाई भट्टियां ध्वस्त
- खरसावां में दिव्यांग बच्चों के विशेष नामांकन अभियान को लेकर बैठक, विद्यालय से बाहर रह रहे दिव्यांग बच्चों की पहचान कर उनका नामांकन सुनिश्चित करनेका निर्देश
- डीडीसी ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को लेकर जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक, *सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ दायित्वों का निर्वहन करने तथा कार्यक्रम की तैयारियां समयबद्ध रूप से पूर्ण करने का निर्देश…*
- कुचाई में दिव्यांग बच्चों के विशेष नामांकन अभियान को सफल बनानें को लेकर प्रखंड स्तरीय बैठक, कोई भी दिव्यांग बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे-बीईईओ
- सरायकेला के मुरुप में राजो संक्रांति पर छऊ नृत्य महोत्सव, ढोल-नगाड़ों की गूंज और कलाकारों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को देर रात तक बांधे रखा,
- खरसावां के देहरीडीह में हुई वार्षिक छऊ नृत्य प्रदर्शनी, शिकारी परंपरा पर आधारित सबर नृत्य को भी दर्शकों ने सराहा राधा-कृष्ण व हर-पार्वती नृत्य से कलाकारों ने वाहवाही बटोरी,
