खरसावां में नेताजी फुटबॉल कप-2026 शुरू, तिलोपदा
को पराजित कर एल एक्स शूटर ने किया जीत का किया आगाज,
प्रतिस्पर्धा का उद्देश्य खिलाड़ियों को मंच प्रदान करना है-मंगल,
Kharsawan
खरसावां के गोंदपुर हैलीपैड मैदान में मां आर्कषिणी खेल विकास समिति सिमला के द्वारा अमृत महोत्सव और नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जयंती पर दो दिवसीय नेताजी नॉकआउट फुटबॉल कप-2026 शुरू हो चुका है। आज खेले गए प्रथम मैच में एल एक्स शूटर ने यूथ क्लब तिलोपदा को 3-0 पराजित कर ने जीत का आगाज किया। जबकि दूसरे मैच में रावण एफ सी ने दीहुम दोकोल कामी को 3-1 से पराजित कर पहले ग्रुप के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। इस प्रतियोगिता का विधिवत उदघाटन खरसावां के पूर्व विधायक मंगल सिंह सोय एवं जिला स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सचिव मो0 दिलदार एवं पिनाकी रंजन ने किया। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक ने कहा कि इस प्रतिस्पर्धा का उद्देश्य न सिर्फ खेल एवं खिलाड़ियों को एक मंच प्रदान करना है बल्कि उस महान स्वतंत्रता सेनानी को खेल के माध्यम से श्रद्धांजलि अर्पित करनी है जिन्होंने देश के लिए अपने प्राण निछावर किया। समारोह को संबोधित करते हुए डी एस ए सचिव मोहम्मद दिलदार एवं पिनाकी रंजन ने कहा कि फुटबॉल कोल्हान की संस्कृति और सभ्यता बन गई है। उन्होंने खेल को केवल मनोरंजन का साधन नहीं बल्कि कैरियर बनाने का माध्यम समझकर परम लक्ष्य की प्राप्ति हेतु अग्रसर होने की अपील की। इस नेताजी नॉकआउट फुटबॉल कप प्रतियोगिता में कोल्हान क्षेत्र से 16 टीमें भाग ले रही है। फुटबॉल प्रतियोगिता के विजेता टीम को 40 हजार, उपविजेता टीम को 30 हजार तथा तीसरे व चौथे स्थान पर रहने वाली टीमों को 10-10 हजार रुपए का नगद पुरस्कार दिया जाएगा। इस प्रतियोगिता के आयोजन में शिव शंकर हेंब्रम, घासीया होनहागा, संजय जोको, विक्रम, किशोर केवर्ट, मोहम्मद वसीर, पिंटू राय, बबलू राय, नंदलाल हेंब्रम मनोज सिंह कुटिया, कमल माझी सहित अन्य सदस्य सक्रिय रहे।
September 6, 2026 4: 19 pm
Breaking
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
- कुचाई के गोपीडीह में महिलाओं और युवाओं ने सीखा पेब्रिन रोग की जांच का हुनर, मेरा रेशम मेरा अभिमान 2.0 के तहत प्रशिक्षण, 35 किसानों ने माइक्रोस्कोप से किया रोग के बीजाणुओं की पहचान,
- बांकसाई गढ़ में वार्षिक जांताल पूजा 15 को
- भगवान श्रीकृष्ण गौड़ समाज के कुलदेवता है-शम्भुनाथ
- जिले की पुलिसिंग को मिली रफ्तार, बेड़े में शामिल हुईं 19 नई बोलेरो अब 38 बोलेरो और 26 बाइक से होगी पेट्रोलिंग, एसपी ने खुद स्टेयरिंग संभालकर किया गश्त का निरीक्षण
