कुचाई के लुपुगंबेडा में फुटबॉल प्रतियोगिता संर्पन्न,
टुइंडिरी एफसी को पराजित कर निशा एफसी बना चैम्पियन,
खेल का उद्देश्य ही जीतना होता है-सोनाराम बोदरा
Kuchai
कुचाई के सुदूरवर्ती पहाड़ी क्षेत्र के लुपुगंबेडा फुटबॉल मैदान में सोनाली टुसू मेला संघ के द्वारा आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता-2026 सह टुसू मेला सर्म्पन हो गई। फुटबॉल प्रतियोगिता के फाईनल मैच में टुइंडिरी एफसी धीरूपानी को 2-1 से पराजित कर निशा एफसी बडासाई की टीम चैम्पियन बना। फुटबॉल प्रतियोगिता के फाईनल मैच का शुभआरंभ जिला परिषद अध्यक्ष सह भाजपा नेता सोनाराम बोदरा ने खिलाडियों से परिचय और फुटबॉल को कीक मारकर किया।

इस प्रतियोगिता में कोल्हान क्षेत्र कुल 32 फुटबॉल टीमों ने भाग लिया। साथ ही प्रतियोगिता में विजेता व उपविजेता टीमों को नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। फुटबॉल प्रतियोगिता में चैम्पियन रहे निशा एफसी बडासाई टीम को 18 हजार, उप विजेता टुइंडिरी एफसी धीरूपानी को 11 हजार, तृतीय स्थान से आठवो स्थान पर रहे सभी टीमों को नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इसके अलावे ऑफ द मैच, मैन ऑफ द सिरिज, बेस्ट स्कोरर, बेस्ट गोलकीपर को भी सम्मानित किया गया। जबकि टुसू प्रतियोगिता के विजेता और उपविजेता को नगद देकर सम्मानित किया गया। मौके पर श्री बोदरा ने कहा कि केवल जीत हासिल करने के लिए मत खेलो, यह बात सुनने में अजीब लगेगी। क्योंकि हम तो यहीं जानते हैं कि खेल का उद्देश्य ही जीतना होता है। खेल और जीवन का लक्ष्य समान ही होता है। खेल में हमें बाज़ी जीतनी होती है और जीवन में संघर्षों का सामना कर सफलता हासिल करनी होती है। लेकिन दोनों में केवल जीत की भावना लेकर पारी नहीं खेलनी चाहिए, बल्कि खेल में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए वो सबकुछ करना चाहिए जिसकी काबिलियत आपके भीतर है। और आपका सबसे बेहतर प्रदर्शन जो होगा वो आपकी जीत से कहीं ज्यादा और ऊपर होगा। इस दौरान मुख्य रूप से जिप अध्यक्ष सोनाराम बोदरा, लखीराम मुंडा, विश्कंठ प्रधान आदि उपस्थित थे।
