खूंटपानी के सोनरों मे फुटबॉल प्रतियोगिता-2026 संर्पन्न,
रावण एफसी को पराजित कर जंय श्रीराम बनी चैंपियन, खेल को
लक्ष्य बनाकर खेलें सफलता आपकी कदम चूमेगी-गागराई
Khutpani
खूंटपानी प्रखंड के पुरूनिया पंचायत के सोनरो में इनुंग ऑखाडा के द्वारा आयोजित दो दिवसीय फुटबाल प्रतियोगिता-2026 संर्पन्न हो गई। इस फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मैच में रावण एफसी को 1-0 से पराजित कर जंय श्रीराम की टीम चैंपियन बना। जबकि महिला वर्ग फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मैच में टरगेट एफसी टीम को 2-1 से पराजित कर इलिगाडा एफसी टीम चैंपियन बनी। फुटबॉल प्रतियोगिता के फाईनल मैच का शुभआरंभ खरसावां के विधायक दशरथ गागराई ने खिलाडियों से परिचय और फुटबॉल को कीक मारकर किया। इस प्रतियोगिता में कोल्हान क्षेत्र कुल 32 फुटबॉल टीमों ने भाग लिया। साथ ही प्रतियोगिता में विजेता व उपविजेता टीमों को नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। फुटबॉल प्रतियोगिता में चैम्पियन रहे जंय श्रीराम टीम को एक खस्सी व 6 हजार, उप विजेता रहे रावण एफसी को एक खस्सी व 5 हजार, तृतीय स्थान पर रहे दो एण्ड डाईइस्पात नगर एवं चौथा स्थान पर रहे सुमाल ब्रदर्श टीमों को एक-एक खस्सी व दो-दो हजार रूपये देकर सम्मानित किया। वही पांचवे स्थान पर रहे एसेल बेरेल सोनरो एवं छठा स्थान प्राप्त करने वाले बुकडीह एफसी को एक-एक भेडा देकर सम्मानित किया गया। जबकि महिला वर्ग के विजेता टीम इलिगाडा एफसी को 8 हजार एवं उपविजेता टीम टरगेट एफसी को 5 हजार देकर सम्मानित किया गया। मौके पर श्री गागराई ने कहा कि इस तरह के आयोजनों के माध्यम से ही हमारे गांव के प्रतिभा को निखारा जा सकता है। खेल को एक लक्ष्य बनाकर खेलें सफलता आपकी कदम चूमेगी। चूंकि ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं में प्रतिभा की कमी नहीं है। खेल को हमेशा खेल की भावना से ही खेलना चाहिए। इस दौरान मुंख्य रूप से विधायक दशरथ गागराई, संजय पुरती, टोपरेपा पुरती, कैरा पुरती, महेश पुरती, हीरालाल पुरती, हरिश होनहागा, नारायण पुरती, सिराम गोप, संजय पुरती, लादुरा पुरती, तुरी पुरती आदि उपस्थित थे।
September 6, 2026 4: 47 pm
Breaking
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
- कुचाई के गोपीडीह में महिलाओं और युवाओं ने सीखा पेब्रिन रोग की जांच का हुनर, मेरा रेशम मेरा अभिमान 2.0 के तहत प्रशिक्षण, 35 किसानों ने माइक्रोस्कोप से किया रोग के बीजाणुओं की पहचान,
- बांकसाई गढ़ में वार्षिक जांताल पूजा 15 को
- भगवान श्रीकृष्ण गौड़ समाज के कुलदेवता है-शम्भुनाथ
- जिले की पुलिसिंग को मिली रफ्तार, बेड़े में शामिल हुईं 19 नई बोलेरो अब 38 बोलेरो और 26 बाइक से होगी पेट्रोलिंग, एसपी ने खुद स्टेयरिंग संभालकर किया गश्त का निरीक्षण
