कुचाई में 16 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर ब्लोक
और अंचल कर्मचारियों ने मतदाता प्रतिज्ञा का आयोजन,
Kuchai
कुचाई प्रखंड मुख्यलाय में गुरूवार को 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस-2026 के अवसर पर मतदाता प्रतिज्ञा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व कुचाई प्रखंड बिकास पदाधिकारी साधु चरण देवगम ने किया। कार्यक्रम में सभी ब्लोक और अंचल कर्मियों ने लोकतंत्र में पूर्ण आस्था रखते हुए मतदाता प्रतिज्ञा ली।

प्रतिज्ञा के माध्यम से सभी ने यह संकल्प लिया कि वे देश की लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा बनाए रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। साथ ही यह भी संकल्प लिया गया कि वे धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा किसी भी प्रकार के प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी चुनावों में मतदान करेंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य मतदाताओं में जागरूकता बढ़ाना और लोकतांत्रिक मूल्यों को सुदृढ़ करना रहा। इसके अलावे सभी पंचायत सचिवालय, आंगबाडी केन्द्रों में भी मतदाता प्रतिज्ञा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य रूप से सहायक अभियंता गणेश महतो, ब्लोक कोडिनेटर पंकज कुभंकार सहित ब्लोक के कर्मचारी एवं अन्य उपस्थित रहे।
