कूचाई के बंदोलोहार में राशन नहीं मिलने से परेशान
कार्डधारियों में आक्रोश, जनप्रतिनिधियों व पदाधिकारियों को ज्ञापन
सौंपा कर दोषी पीडीएस डीलर पर जांच कर कार्रवाई की मांग,
kuchai
कूचाई प्रखंड अंतर्गत बंदोलोहार के राशन डीलर रासाय हो द्वारा समय पर राशन वितरण नहीं किए जाने से राशन कार्डधारियों में भारी आक्रोश व्याप्त है। कार्डधारियों का आरोप है कि बीते कई महीनों से उन्हें पंचिग करवा कर उन्हे राशन नहीं दिया है। जिससे गरीब और जरूरतमंद परिवारों के सामने भोजन का संकट उत्पन्न हो गया है। इस समस्या को लेकर परेशान राशन कार्डधारियों ने एकजुट होकर कुचाई मुख्यालय पहुचे और कुचाई प्रमुख गुडडी देवी, कुचाई प्रखंड बिकास पदाधिकारी साधु चरण देवगम, अंचल अधिकारी सुषमा सोरेन एवं जिला परिषद सदस्य जिग्गी हेम्ब्रम से मुलाकात कर एक लिखित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि राशन नहीं मिलने के कारण बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। कार्डधारियों ने मांग की है कि वर्तमान पीडीएस डीलर की दुकान से उनका राशन कार्ड किसी अन्य पीडीएस दुकान में हस्तांतरित किया जाए, ताकि उन्हें नियमित और पारदर्शी तरीके से राशन मिल सके। साथ ही दोषी डीलर के विरुद्ध जांच कर उचित कार्रवाई की मांग भी की गई है। ज्ञापन में कहा गया है कि कूचाई प्रखंड अंतर्गत बंदोलोहार के कार्डधारियों ने कहा कि बंदोलोहार के राशन डीलर रासाय हो के द्वारा ससमय राशन नही देते है। अग्रीम पंचिंग करवा कर (टीपा कराकर) पांच माह से राशन नही दिया है। राशन नही मिलने के कारण गरीबो के घर पर चूल्हा नही जल पा रहा है। जिससें परेशान राशन कार्ड धारियों ने काफी कठिनाईयों का सामना करना पड रहा है। इस लिए वर्तमान पीडीएस डीलर की दुकान से उनका राशन कार्ड किसी अन्य नजदीकी पीडीएस दुकान में हस्तांतरित किया जाए। ज्ञापन सौंपने के दौरान कार्डधारियों ने कहा कि अगस्त, सितम्बर, अक्टूबर-2025 को राशन नही मिला। जबकि नवबंर-2025 को राशन मिला। वही दिसम्बर-2025 एवं जनवरी-2026 को राशन नही मिला। यदि शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे। इस पर कुचाई अंचल अधिकारी सुषमा सोरेन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। ज्ञापनं में सिन्धवाला कैवर्त, यशोदा देवी, भारती कैवर्त, कमला कैवर्त, गीता प्रधान, सुनीता कैवर्त, दशंनी कैवर्त, सजीता प्रधान, वासुदेव कैवर्त, मदना प्रधान सहित 71 राशन कार्डधारियों के हस्ताक्षर थे।
June 8, 2026 7: 11 am
Breaking
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय मे विश्व पर्यावरण दिवस पर हुई किसान गोष्ठी, किसानों को बदलती जलवायु, घटती मृदा उर्वरता, जैविक खेती एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी चुनौतियों के प्रति जागरूक करना उद्देश्य,
- खरसावां मे निवर्तमान थाना प्रभारी गौरव कुमार की विदाई व नये थानेदार का हुआ स्वागत, सरकारी सेवा में स्थानांतरण एक सतत प्रक्रिया है-बीडीओ,
- खरसावां में चोरी की बडी वारदात, आधी रात अज्ञात चोर ने घुसकर का अलमारी तोड कर तीन लाख के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी ले उडे चोर,
- खरसावां के खिलारीसाई में महिला समूहों एवं किशोरियों का जेंडर एंड डिजिटल लिटरेसी कार्यशाला संर्पन, डिजिटल सुरक्षा और साइबर अपराध से बचाव पर विशेष जोर,
- अब जगन्नाथपुर में भी शुरू हुई देवी फ्यूल्स पेट्रोल पंप की सेवा -सांसद जोबा माझी ने फीता काटकर किया उद्घाटन, गुणवत्तापूर्ण ईंधन और बेहतर सेवा का दिया भरोसा
- उपायुक्त की अध्यक्षता में डीएमएफटी शासी परिषद की बैठक आयोजित, खनन प्रभावित क्षेत्रों में संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा एवं नई विकास योजनाओं के चयन पर हुई चर्चा…*
- सरायकेला में कोटपा अधिनियम के तहत विशेष छापेमारी, कई दुकानदारों पर कार्रवाई
- शिक्षा के क्षेत्र में संसाधनों की कमी नहीं होने देंगे: जगत माझी -सोनुवा के उत्क्रमित उच्च विद्यालय राखासाई में चारदीवारी निर्माण कार्य का विधायक ने किया शिलान्यास, कहा इसी वित्तीय वर्ष मध्य और उच्च विद्यालय में कराएंगे 6-6 नया कमरों का निर्माण
