कुचाई में झण्डोत्तोलन के लिए समय सारणी निर्धारित,
देशभक्ति थीम पर सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रशासन एकादश बनाम
नागरिक एकादश के बीच होगा मैत्री फुटबॉल प्रतियोगिता
Kuchai
कुचाई प्रखण्ड मुख्यालय गणतंत्र दिवस-2026 को लेकर विभिन्न सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों में झण्डोत्तोलन के समय निर्धारण कर दिया गया है। प्रखंड कार्यालय में सुबह 8.30 बजे, कस्तुरबा गांधी आवासीय बालिका विधालय में 8.45 बजे, प्रोजेक्ट बालिका उच्च विधालय कुचाई में 9 बजे, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी कार्यालय कुचाई में 9.15 बजे, कुचाई थाना में 9.35 बजे, कुचाई लैम्पस में 9.50 बजे, तथा सामुदायिक स्वास्थय केन्द्र कुचाई में 10.10 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराए जाऐंगे। उक्त जानकारी प्रखंड बिकास पदाधिकारी साधु चरण देवगम ने बताया कि कुचाई किसान भवन में आगामी 24 जनवरी को 2 बजे से देश भक्ति थीम पर विभिन्न विधालय के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जबकि आगामी 26 जनवरी को झण्डोत्तोलन कार्यक्रम संर्पन्न होने के बाद दोपहर 3 बजे बिरसा स्टेडियम कुचाई में पुरूष वर्ग के प्रशासन एकादश बनाम नागरिक एकादश के बीच एक मैत्री फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। वही महिला वर्ग के आंगनबाडी, जेएसएलपीएस, सहिया, नागरिक एकादश के बीच मैत्री फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
April 24, 2026 3: 46 am
Breaking
- सरायकेला में खेल सुविधाओं का विस्तार, नए कोर्ट और “खेल बैंक” का हुआ शुभारंभ
- खरसावां में कुड़मालि साहित्यकार लक्ष्मीकांत मुतरुआर की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई, वे केवल एक साहित्यकार नहीं, बल्कि उनका योगदान समाज के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा-सुनील,
- सरायकेला एसडीओ ने कुचाई कल्याण अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी, मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने का दिया निर्देश,
- कुचाई के बिरहोर गांव जोड़ासारजम में “सुजल स्वच्छ संवाद” कार्यक्रम संर्पन्न, प्रत्येक ग्रामीणो को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करना प्राथमिकता- उपायुक्त
- जिले के विभिन्न गांवो में डायन प्रथा पर नुक्कड़ नाटक कर लोगों को किया जागरूक, यदि कोई बीमारी को डायन प्रथा से जोड़ता है तो यह महज अंधविश्वास है, इससे दूर रहने की अपील,
- जयपुर और बाघमुण्डी के जनता अपना भविष्य के लिए वोट करें- जयराम महतो *जयपुर- बाघमुण्डी की जनता टीएमसी- बीजेपी के जंगल राज और डर राज को एक साथ अलविदा कहने को तैयार- देवेन्द्र नाथ महतो ।*
- सरायकेला-खरसावां की नई एसपी निधि द्विवेदी से AISMJWA प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार मुलाकात
- आयुष ग्राम रघुनाथपुर में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 41 ग्रामीणों की निःशुल्क जांच एवं होमियोपैथी औषधि वितरण…*