सरायकेला महिला महाविद्यालय युवा महोत्सव के तहत विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन,
Seraikella
सरायकेला महिला महाविद्यालय युवा महोत्सव के तहत विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. स्पार्कलिंन देई के निर्देशन में किया गया। उन्होंने दीप जलाकर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता के दौरान प्राध्यापिकाओं ने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक हैं। उन्होंने कहा कि छात्राएं देश का भविष्य हैं और अपनी प्रतिभा को पहचान कर आगे बढ़ना समय की मांग है। प्रतियोगिता माध्यम से छात्राओं को अपनी रचनात्मकता, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता प्रदर्शित करने का अवसर मिलता है।

संगीत प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने लोक संगीत, शास्त्रीय संगीत एवं राष्ट्रभक्ति गीतों की सुमधुर प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम में झारखंड की सांस्कृतिक विरासत की झलक भी देखने को मिली। छात्राओं ने अपने गायन के माध्यम से श्रोताओं का मन मोह लिया। इसके अलावा भाषण प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं ने सामाजिक विषयों पर अपने विचार रखे।
