खरसावां के लोसोदिकी में दो दिवसीय खेलकूद
प्रतियोगिता सर्पन्न, साइकिल रेस में जे मुंडारी, बैलुन फोड
में सावित्री सामड, हांडी फोड़ में अनीषा जोंको बनी विजेता
Kharsawan
खरसावां प्रखंड के अंतर्गत लोसोदिकी के स्पोर्टस मैदान में नव युवक संघ के द्वारा दो दिनवसीय खेलकूद प्रतियोगिता-2026 का आयोजन किया गया। इस खेलकुद प्रतियोगिता में खेल में बेहतर प्रदर्शन कर प्रथम एवं दितीय स्थान पर रहने वाले प्रतिभाओं को खरसावां विधायक दशरथ गागराई के द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रतिभाओं ने खेल कुद में अपनी प्रतिभा दिखाकर लोगों की वाह वाही लूटा।

खेल कुद प्रतियोगिता के साइकिल रेस में जे मुंडारी प्रथम स्थान एवं मनोहर सोय द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जबकि बैलुन फोड में सावित्री सामड प्रथम, रानी मुंडा द्वितीय, हंाडी फोड़ में अनीषा जोंको विजेता बनी। जबकि बच्चों के दौड में बामाया लामाया प्रथम व सुनील लामाय द्वितीय, बच्चों का मेढक रेस में महेन्द्र बांकिरा प्रथम व कंडिया गागराई द्वितीय, बच्चों के चाकलेट रेस में राहुल सामाड प्रथम व बामया लामाय द्वितीय, छोटी बच्चियों के दौड में मनीष मुदी प्रथम व रोशनी नायक द्वितीय, बडे बच्चो के दौड में शिवा कांडियांग प्रथम, सन्नी गागराई द्वितीय, बूढों की दौड में बुढे शेर बोदरा प्रथम स्थान एवं वेरगा सामाड द्वितीय, महिलाओं का म्युजिकल चियर रेस में प्रिया बोदरा प्रथम व सारथी महतो द्वितीय, जवानो की दोड में तुरी काडिंयाग प्रथम व सन्नी द्वितीय, जवानो का जूता रेस में गांधी मोहन मुंडा प्रथम व बिरसा गागराई द्वितीय, जवानों के रिले रेस में सन्नी गुप प्रथम स्थान एवं विकास गुप द्वितीय, बडी लडकियों के दौड में संतोषी नायक प्रथम व शिवासी सामड द्वितीय, जवानों का जलेबी रेस में सागेन सामाड बनी विजेता। जबकि लडकियों की सुई धागा रेस में गुरवारी बोदरा प्रथम व पूजा गागराई द्वितीय तथा सामान्य ज्ञान में अशुंमान महतो प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस दौरान मुख्य रूप से विधायक दशरथ गागराई, समाजसेवी बांसती गागराई, मुखिया सीनी गागराई, दुर्भाषा प्रधान, डेविस महतो, दुबराज महतो, धनसिंह तियु, डॉक्टरी प्रधान, लक्षमीकांत महतो, सिरका गागराई, अश्वनी प्रधान, फूलो महतो, बिरेन्द्रर तियु, दलगोविंद महतो, तरणी प्रधान, भीष्मो प्रधान, डी ए महतो, जे के तियु आदि उपस्थित थे।
