कुकड़ू प्रखंड क्षेत्र में डीग्री कालेज बनाने का मांग को लेकर बैठक,
Kukdu
सरायकेला (बिद्युत महतो) ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र में प्रस्तावित डिग्री कॉलेज का स्थापना कुकड़ू प्रखंड क्षेत्र मे करने के लिए कुकडु प्रखंड कार्यालय के आगे स्थित फाल्गुनी होटल में क्षेत्र के समाजसेवी व बुद्धिजीवीयो ने बैठक किया । विधायक का वायरल लेटर पर अपना प्रतिक्रिया देते हुए बोला कि लेटर में ईचागढ़ विधायक सबिता महतो ने ईचागढ़ प्रखंड के ही दो स्थानों की अनुसंसा प्रतावित किया है। जबकि पूर्व में कुकडु प्रखंड में भी कई जगहों में भूमि चिन्हित किया गया था। बैठक के माध्यम से लोगो ने विधायक सबिता महतो से मांग किया है कि कुकडु प्रखंड क्षेत्र के लोगो की हित को भी ध्यान रखते हुए पुनः विचार कर फिर से दोबारा एक प्रस्ताव पत्र भेजा जाय । चुंकी कुकडु आकांक्षी प्रखंड है इसलिए डिग्री कॉलेल की स्थापना कुकडु प्रखंड क्षेत्र में होना चाहिए। भाजपा मंडल अध्यक्ष भारत कुमार महतो ने कहा कि कुकडु प्रखंड पिछड़ा हुआ प्रखंड है यहाँ के बेटियों का भविष्य को ध्यान में रखते हुए ईचागढ़ विधायक सबिता महतो को चाहिए कि पूर्व प्रस्तावित पत्र को रद्द करते हुए फिर से कुकडु प्रखंड के चिन्हित भूखंड को प्राथमिकता देते हुए दोबारा प्रस्ताव पत्र भेजना चाहिए।कुकडू प्रखंड क्षेत्र तिरुलडीह से लेकर सिन्दूर पुर तक मुख्य मार्ग में भी कई एकड़ सरकारी जमीन है जो पूर्व में सीओ रिपोर्ट भी सपुर्द किया गया है। वही आजसू के प्रखंड अध्यक्ष अरुण कुमार महतो ने कहा कि हमारे बाप-दादा के सैकड़ो बीघा जमीन है जिसमे से बिना किसी शर्त के 7 एकड़ जमीन डिग्री कॉलेज के नाम दान करने को तैयार हूं। वही सभी लोगो ने समाचार के माध्यम से विधायक को अपील किया कि पुनर्विचार करते हुए फिर से कुकडु को प्राथमिकता के आधार पर प्रस्ताव पत्र भेजा जाए। मौके पर भरत कुमार महतो, सचिदानंद महतो, अजित सिंह मुंडा, अरुण कुमार महतो, राम सिंह रजक, मंगल महतो, विष्णु महतो, संजय महतो, सहित कई लोग उपस्थित थे।
