कुड़मी अधिकार महारैली को सफल बनाने हेतु बैठक का आयोजन
Seraikella
सरायकेला (बिद्युत महतो) कुकड़ू प्रखंड के हाटतला में मंगलवार को कुड़मी समाज का एक बैठक किया गया। जिसमें आगामी 22 फरवरी को प्रभात तारा मैदान धुर्वा रांची में कुड़मि अधिकार महारैली को सफल बनाने हेतु केंद्रीय सचिव सुनिल महतो के अध्यक्षता में प्रखंड कमेटी का गठन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से समाज के अगुआ शीतल ओहदार उपस्थित हुए। वही शीतल ओहदार ने बताया कि कुड़मी अधिकार महारैली का आयोजन आगामी 22 फरवरी को रांची के प्रभात तारा मैदान में आयोजन किया गया है। जिसमें टोटेमिक कुड़मी(महतो) जनजाति को अनुसूचित जनजाति की सूची में सूचिबद्ध करने तथा कुड़माली भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने का मुख्य मांग है। मोके पर सखीचंद महतो, संदीप महतो, सचिदानंद महतो, अरुण महतो, उकील महतो, सुनील महतो, विष्णु पदो महतो, संजय कुमार महतो, बुद्धेश्वर महतो, रोहीन महतो, जगन्नाथ महतो, ज्योतिन महतो, मनोज कुमार महतो, सुभाष महतो,परान महतो सहित कुकड़ू प्रखंड कमेटी के सदस्य उपस्थित थे।
