खरसावां में गणतंत्र दिवस को लेकर तैयारी पूरी, झंडोत्तोलन की समय-सारणी तय,
Kharsawan
खरसावां प्रखंड के विभिन्न सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थानों में गणतंत्र दिवस समारोह को गरिमामय ढंग से मनाने को लेकर खरसावां प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रधान माझी की अध्यक्षता में प्रखंड कार्यालय खरसावां में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास एवं विधिवत रूप से मनाने का निर्णय लिया गया। बैठक के दौरान गणतंत्र दिवस के अवसर पर झंडोत्तोलन की समय-सारणी तय की गई। तय कार्यक्रम के अनुसार झंडोत्तोलन का शुभारंभ प्रखंड कार्यालय खरसावां में सुबह 8:30 बजे किया जाएगा। इसके बाद छऊ नृत्य कला केंद्र खरसावां में 8:45 बजे, खरसावां थाना मे 07 :55 बजे, कन्या मध्य विद्यालय खरसावां मे 09:10 बजे, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खरसावां मे 09:15 बजे, राजकीय प्लस टू उच्च विद्यालय खरसावां मे 09:30 बजे, डीएसए कार्यालय खरसावां मे 09:35 बजे, आदर्श मध्य विद्यालय खरसावां मे 09:50 बजे, पंचायत भवन खरसावां में 10:00 बजे, वन क्षेत्र पदाधिकारी के कार्यालय में 10:10 बजे, प्रखंड संसाधन केंद्र खरसावां मे 10:20 बजे, अग्र परियोजना कार्यालय खरसावां मे 10:30 बजे, खाड़ी पार्क आमदा खरसावां मे 10.45 बजे तथा कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय खरसावां मे 11:10 बजे झंडोत्तोलन संपन्न होगा।
इसके अलावा प्लस टू उच्च विद्यालय खरसावां मे 11:30 बजे “एक शाम शहीदों के नाम” शीर्षक से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम के माध्यम से शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी और देशभक्ति से ओत-प्रोत प्रस्तुतियां दी जाएंगी। प्रशासन की ओर से सभी संबंधित संस्थानों को समय पर झंडोत्तोलन एवं कार्यक्रमों की तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि गणतंत्र दिवस समारोह शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके। इस बैठक में मुख्य रूप से प्रमुख मनिंदर जामुदा, बीडीओ प्रधान माझी, बीईईओ संजय कुमार जोशी, बीपीओ पंकज कुमार महतो, गोवर्धन राउत, अनूप सिंहदेव आदि उपस्थित थे।
July 23, 2026 1: 38 pm
Breaking
- खरसावां के बडाकुडमा में 108 कलश यात्रा के साथ माँ तारिणी की पारंपरिक श्रद्धा और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना संपन्न, भक्तिमय माहौल में उमडे श्रद्धालु,
- जिला फुटबॉल लीग: हाथीटांड़ ने राजनगर को 5-0 से रौंदा, हरिहरपुर ने अयांश पावर को हराया
- मानदेय वृद्धि सहित छह सूत्री मांगों को लेकर संघ में विधायक दशरथ गागराई को सौंपा ज्ञापन।
- कुचाई सीएचसी में मलेरिया नियंत्रण को लेकर चला विशेष फॉगिंग अभियान, मच्छरजनित रोगों की रोकथाम के लिए नियमित फॉगिंग जरूरी-डॉ. सुजीत मुर्मू
- कुचाई में आदिवासी संगठनों की संयुक्त बैठक, अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस एक मंच पर मनाने का निर्णय, यह दिवस अधिकारों और संवैधानिक प्रावधानों पर गंभीर मंथन होना चाहिए-सोहन
- जिला फुटबॉल लीग: सेरेंगदा और खामरडीह की शानदार जीत, रोहित कुदादा ने जमाई हैट्रिक
- एसआईआर -2026: सरायकेला खरसावां में राजनीतिक दलों के साथ बैठक, 22 जुलाई को होगी बीएलओ-बीएलए-2 की तृतीय बैठक
- सरायकेला का ऐतिहासिक श्री जगन्नाथ रथ मेला बना आस्था, संस्कृति और सनातन परंपरा का महोत्सव
