सरायकेला के पद्मश्री राजकुमार सुधेंद्र नारायण सिंह की पुत्री स्नेह लता का असामयिक निधन,
Seraikela
सरायकेला। पद्मश्री राजकुमार सुधेंद्र नारायण सिंह की पुत्री स्नेह लता का रविवार को असामयिक निधन हो गया। वे कुछ दिनों से बीमार चल रही थीं। बताया गया है कि वे दिल्ली में निवास करती थीं, लेकिन हाल ही में सरायकेला आई हुई थीं। स्वास्थ्य में अचानक गिरावट आने पर उन्हें रांची स्थित रिम्स अस्पताल ले जाया जा रहा था, इसी दौरान रास्ते में ही उनका निधन हो गया।

उनके निधन की खबर फैलते ही पूरे सरायकेला में शोक की लहर दौड़ गई। राजा प्रताप आदित्य सिंहदेव ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए इसे राजपरिवार और नगर के लिए अपूरणीय क्षति बताया। रविवार सुबह सूचना मिलते ही राज भवन परिसर में स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी, जहां लोगों ने एक-एक कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

पूर्वाह्न 11:30 बजे उनकी अंतिम यात्रा राज पैलेस से निकाली गई, जिसमें सरायकेला के सैकड़ों प्रबुद्ध नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं शुभचिंतक शामिल हुए। वातावरण गमगीन रहा।
