सरायकेला के सरमाली में 53 वां फुटबॉल प्रतियोगिता संर्पन्न
आशीष स्पोटिंग को पराजित कर बाबा स्पोटिंग वृंदावन बना चौंपियन,
जिले की मिट्टी में खेल प्रतिभाओं का अंकुर भंडार-गागराई
Seraikella
सरायकेला प्रखण्ड के सरमाली मैदान में अर्ण पूर्ण क्लब सरमाली के द्वारा आयोजित 53 वां दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता एवं टुदू मेला-2026 संपन्न हो गई। इस फुटबॉल प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुचे खरसावां विधायक दशरथ गगराई ने फाइनल मैच का शुभआरंभ खिलाडियों से परिचय प्राप्त कर किया। फुटबॉल प्रतियोगिता मे कोल्हान क्षेत्र से कुल 32 टीमों ने भाग लिया।

फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मैच में आशीष स्पोटिंग जमशेदपुर को 1-0 से पराजित कर बाबा स्पोटिंग वृंदावन की टीम चैम्पियन बना। विधायक दशरथ गगराई ने प्रतियोगिता के विजेता टीम बाबा स्पोटिंग वृंदावन टीम को एक लाख 20 हजार, उपविजेता टीम आशीष स्पोटिंग जमशेदपुर को 85 हजार, तृतीय स्थान में रहे मुरलीधर ब्रदर्श अभय एवं चौथा स्थान पर के0 एस0 डी0 की टीम को 41-41 हजार रूपये नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावे मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार बिटटु कुमार एवं, मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार दुखू सोरेन को देकर सम्मानित किया गया। खिलाडियों का हौसला बढाते हुए श्री गागराई ने कहा कि सरायकेला-खरसावां जिले की मिट्टी में खेल प्रतिभाओं का अंकुर है। मुझे आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि जिले के खिलाड़ी देश ही नहीं पूरी दुनिया का नेतृत्व करेंगे। उन्होंने कहा कि गांव की गलियों से निकलकर युवा फुटबॉल में केरियर बना रहे हैं। इसका लाभ क्षेत्र के खिलाड़ियों को अवश्य मिलेगा। इस दौरान मुख्य रूप से विधायक दशरथ गागराई, उŸाम कुमार सिंहदेव, राजु हेम्ब्रम, सीनी ओपी प्रभारी भगवन उरावं, मो0 अली, भगत महतो, जन्नत हुसैन, करम सिंह मुंडा, धमेन्द्र सिंह मुंडा, राम सोय, राहुल सोय, भवेश मिश्रा, परमेश्वर सरदार, बनबिहारी महतो, आदि उपस्थित थे।
