सरायकेला के मुरुप के फुटबॉल प्रतियोगिता-2026 संर्पन्न,
अनिल फ्रेंड क्लब को पराजित कर कोयलाडुंगरी बनी विजेता
Seraikella
सरायकेला के मुरुप में मकर संक्रांति के अवसर पर खेल विकास समिति के द्वारा आयोजित एक दिवसीय फूटबॉल प्रतियोगिता-2026 संर्पन्न हो गई। इस प्रतियोगिता में 12 टीमों ने भाग लिया। फाइनल फुटबॉल प्रतियोगिता में स्टूडेंट क्लब कोयलाडुंगरी ने अनिल फ्रेंड क्लब को टाई ब्रेकर में एक गोल से पराजित कर विजेता बनी। इस रोमांचक मुकाबले को देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक मैदान पर पहुंचे। फाइनल मैच की शुरुआत से ही दोनों टीमों ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया। पहले हाफ में लगातार गोल के प्रयास हुए, लेकिन मजबूत रक्षापंक्ति और गोलकीपरों के शानदार प्रदर्शन के कारण कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी। पहला हाफ गोलरहित बराबरी पर समाप्त हुआ। दूसरे हाफ में भी निर्णय नहीं हो पाया। दोनों टीमों का खेल समाप्ति तक बराबरी पर रहा। खेल का निर्णय ट्राई ब्रेकर से हुई। बेहतरीन शॉट के जरिए कोयलाडुंगरी के खिलाडी ने निर्णायक गोल दागकर एक की बढ़त हासिल कर यह रोमांचक मुकाबला जीत लिया। फुटबॉल के विजेता व उपविजेता टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मैच के मुख्य अतिथि मुरुप ग्राम प्रधान जीतमोहन महतो ने कहा कि खेल शारीरिक और मानसिक विकास के साथ-साथ युवाओं में अनुशासन, एकता और भाईचारे की भावना को भी मजबूत करता है। वही स्थानीय युवा सामाजिक कार्यकर्ता हेमसागर प्रधान ने ऐसी प्रतियोगिताओं को युवाओं की प्रतिभा निखारने और समाज को सकारात्मक दिशा देने वाला बताया। फुटबॉल मैच के अलावे महिला पुरुषों व बच्चों के लिए खेल कूद प्रतियोगिता भी हुई। उन सभी विजेता उपविजेताओं को अतिथियों के हाथों आकर्षक पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर आयोजन समिति के अध्यक्ष कुशल महतो, हेमसागर प्रधान, अजीत प्रधान, गोराचांद हो, सपन महतो, प्रदीप महतो, हराधन महतो, सिनु हो, किरण हो, मनोरंजन प्रधान, प्रेमचंद प्रधान, पिंटू प्रमाणिक, भरत महतो, हेमंत महतो सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।
September 6, 2026 4: 48 pm
Breaking
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
- कुचाई के गोपीडीह में महिलाओं और युवाओं ने सीखा पेब्रिन रोग की जांच का हुनर, मेरा रेशम मेरा अभिमान 2.0 के तहत प्रशिक्षण, 35 किसानों ने माइक्रोस्कोप से किया रोग के बीजाणुओं की पहचान,
- बांकसाई गढ़ में वार्षिक जांताल पूजा 15 को
- भगवान श्रीकृष्ण गौड़ समाज के कुलदेवता है-शम्भुनाथ
- जिले की पुलिसिंग को मिली रफ्तार, बेड़े में शामिल हुईं 19 नई बोलेरो अब 38 बोलेरो और 26 बाइक से होगी पेट्रोलिंग, एसपी ने खुद स्टेयरिंग संभालकर किया गश्त का निरीक्षण
