सरायकेला नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या 10 में वार्ड पार्षद का पद अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित करने के विरोध मे स्थानीय वार्ड वासियों ने उपायुक्त से मुलाकात की,
Seraikella
सरायकेला नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या 10 में वार्ड पार्षद का पद अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित कर दिया गया है ,जो सरासर गलत है। स्थानीय वार्ड वासियों की एक प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त से मुलाकात की। प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व विधायक चंपई सोरेन के प्रतिनिधि सनद आचार्य ने किया। इस मौके पर वार्ड वासियों ने आरक्षण मुक्त करने की मांग की उपायुक्त ने आश्वासन देते हुए कहा है कि चुनाव आयोग के साथ पत्राचार किया गया है जल्द ही सकारात्मक परिणाम आने की उम्मीद है।
