कुचाई के बीरगामडीह में फुटबॉल प्रतियोगिता संर्पन्न,
बजरंग एफसी को पराजित कर नारायण एफसी बना चौंपियन, टुसू और मांगे परब झारखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत है-सोनाराम,
Kuchai
कुचाई प्रखंड के अंतर्गत दलभंगा के बीरगामडीह में चांदनी पुष्प मेला समिति के द्वारा आयोजित एक दिवसीय फुटबॉल और आदिवासी सांस्कृतिक नृत्य प्रतियोगिता संपन्न हो गई। इस फुटबॉल प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुचे जिला परिषद अध्यक्ष सह पूर्व प्रत्याशी सोनाराम बोदरा ने फाइनल मैच का शुभआरंभ खिलाडियों से परिचय प्राप्त कर किया। फुटबॉल प्रतियोगिता मे कोल्हान क्षेत्र से कुल 16 टीमों ने भाग लिया। फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मैच में बजरंग एफसी को 1-0 से पराजित कर नारायण एफसी की टीम चैम्पियन बना। जिप अध्यक्ष श्री बोदरा ने प्रतियोगिता के विजेता टीम नारायण एफसी को 30 हजार, उपविजेता टीम बजरंग एफसी को 20 हजार, तृतीय स्थान में रहे डीडी बद्रर्श एवं चौथा स्थान पर रहे जुनियर टैगर की टीम को 10-10 हजार रूपये नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावे बेस्ट प्लेयर, बेस्ट गोलकीपर, मैन ऑफ द मैच, मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावे आदिवासी सांस्कृतिक नृत्य प्रतियोगिता मंे प्रथम स्थान पर रहे सेलाघाटी को 3500 रूपये, द्वितीय स्थान पर रहे नवाडीह को 3000 रूपये, तृतीय स्थान पर रहे सरना नवयुवक संघ बीरगामडीह को 2500 रूपये, चौथा स्थान पर रहे मांगे नृत्य दल गिरूपानी एवं पांचवे स्थान पर रहे जिलिंगबेडा नृत्य दल को एक-एक हजार तथा छठा स्थान पर रहे उकबेडा नृत्य दल को 500 रूपये देकर सम्मानित किया गया। मौके पर टुसू और मांगे परब झारखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत है जो हमें अपनी परंपराओं को सहेजते हुए भावी पीढ़ी तक पहुंचाने की प्रेरणा देते हैं। ऐसे सांस्कृतिक आयोजनों को फुटबॉल खेल प्रतियोगिताओं से जोड़कर और अधिक प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। ताकि ग्रामीण व युवा प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिल सके। इस दौरान मुख्य रूप से जिप अध्यक्ष सोनाराम बोदरा, मुखिया करम सिंह मुंडा, मुखिया मंगल सिंह मुंडा, लखीराम मुंडा, सदानंद मुंडा, मधुचरण मुंडा, गुरूवां मुंडा, रामरतन मुंडा, पागुराम मुंण्डा आदि उपस्थित थे।
September 6, 2026 4: 47 pm
Breaking
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
- कुचाई के गोपीडीह में महिलाओं और युवाओं ने सीखा पेब्रिन रोग की जांच का हुनर, मेरा रेशम मेरा अभिमान 2.0 के तहत प्रशिक्षण, 35 किसानों ने माइक्रोस्कोप से किया रोग के बीजाणुओं की पहचान,
- बांकसाई गढ़ में वार्षिक जांताल पूजा 15 को
- भगवान श्रीकृष्ण गौड़ समाज के कुलदेवता है-शम्भुनाथ
- जिले की पुलिसिंग को मिली रफ्तार, बेड़े में शामिल हुईं 19 नई बोलेरो अब 38 बोलेरो और 26 बाइक से होगी पेट्रोलिंग, एसपी ने खुद स्टेयरिंग संभालकर किया गश्त का निरीक्षण
