पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के “आकर्षिनी मेला, खाये
भाजा झोला, चोलो जाबो गो, मेला देखी ते, आकर्षिनी
माये थिने मेला लगे छे…, गीत पर झुमे श्रद्वालु,
kharsawan
खरसावां के आस्था और विश्वास के प्रतिक मां आकर्षिणी शक्ति पीठ परिसर में आयोजित आखान आकर्षिणी मेला उस समय और भी रंगीन हो उठा, जब प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने पारंपरिक लोकगीत “आकर्षिणी मेला, खाये भाजा झोला, चोलो जाबो गो, मेला देखी ते, आकर्षिणी माये थिने मेला लगे छे” की मनमोहक प्रस्तुति दी। गीत की धुन पर श्रद्धालु झूम उठे और पूरा मेला परिसर उत्सवमय माहौल में बदल गया।

पूर्व मुख्यमंत्री के इस सांस्कृतिक अंदाज ने न केवल श्रद्धालुओं का दिल जीत लिया, बल्कि स्थानीय लोकसंस्कृति को भी नई ऊर्जा दी। बड़ी संख्या में मौजूद श्रद्धालु, महिलाएं और युवा गीत की ताल पर नाचते-गाते नजर आए। मौके पर अर्जुन मुंडा ने मां आकर्षिणी से क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति की कामना भी की। आयोजकों ने बताया कि मेले का उद्देश्य धार्मिक आस्था के साथ-साथ स्थानीय लोककला और संस्कृति को बढ़ावा देना है। पूर्व मुख्यमंत्री की उपस्थिति और लोकगीत प्रस्तुति से मेले की रौनक कई गुना बढ़ गई, जिसे देखने के लिए आसपास के इलाकों से भी श्रद्धालु पहुंचे। मेले में सुरक्षा और व्यवस्थाओं के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।
