जिला प्रशासन के दारा पारंपरिक आस्था और सांस्कृतिक परंपरा के तहत खिचिकेश्वरी माता पीठ में “मकरेश्वरी पूजा” का भव्य आयोजन,
Seraikela
सरायकेला।जिला प्रशासन की ओर से पारंपरिक आस्था और सांस्कृतिक परंपरा के तहत राजाबासा गांव स्थित खिचिकेश्वरी माता पीठ में “मकरेश्वरी पूजा” का भव्य आयोजन किया गया। विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शक्ति स्वरूपा माता खिचिकेश्वरी की आराधना कर क्षेत्र की सुख-शांति, समृद्धि एवं कल्याण की कामना की गई।
पूजा अनुष्ठान में अनुमंडल पदाधिकारी अभिनव प्रकाश यजमान के रूप में सम्मिलित हुए।
उन्होंने पूरे श्रद्धा भाव के साथ माता की पूजा-अर्चना की और जिलेवासियों के लिए शांति एवं खुशहाली की प्रार्थना की। पूजा के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण में डूबा रहा, जहां श्रद्धालुओं ने भी माता के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
जिला प्रशासन द्वारा आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान को लेकर स्थानीय लोगों में विशेष उत्साह देखा गया। प्रशासनिक अधिकारियों एवं पुजारियों की मौजूदगी में संपन्न हुई मकरेश्वरी पूजा को क्षेत्र की परंपरा और आस्था से जुड़ा महत्वपूर्ण आयोजन बताया जा रहा है।
