रांची से लापता दो मासूम रजरप्पा से सकुशल बरामद, दो गिरफ्तार,
Ranchi
झारखंड के रांची से लापता दो मासूम बच्चों को लेकर राहत भरी खबर सामने आई है. रांची एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर गठित विशेष पुलिस टीम ने त्वरित और प्रभावी कार्रवाई करते हुए दोनों बच्चों को सकुशल बरामद कर लिया है. जानकारी के अनुसार, धुर्वा थाना क्षेत्र स्थित मौसीबाड़ी से 2 जनवरी को लापता हुए अंश और अंशिका को रामगढ़ जिले के रजरप्पा थाना क्षेत्र अंतर्गत चितरपुर से सुरक्षित बरामद किया गया. इस कार्रवाई को पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है. बरामदगी के दौरान पुलिस ने इस मामले में संलिप्त दो लोगों को भी गिरफ्तार किया है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, दोनों बच्चे पूरी तरह सुरक्षित हैं और उन्हें संरक्षण में रखा गया है.
फिलहाल बच्चों के परिजनों को सूचना दे दी गई है और आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है. पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है, ताकि घटना के पीछे के कारणों और अन्य संभावित संलिप्त लोगों का पता लगाया जा रहा है.
