कुचाई के मरांगहातु मे विधिक जागरूकता शिविर आयोजित, नशा मुक्ति व बाल अधिकारों पर दी गई जानकारी,नशा जीवन का नाश कर देता है इससे दूर रहें-मुखिया
Kuchai
कुचाई प्रखंड के मरांगहातु गांव मे सरायकेला-खरसावां जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वाधान में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों को कानूनी अधिकारों, सामाजिक कुरीतियों से बचाव एवं बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित ग्रामीणों को नशा मुक्ति अभियान के तहत अभिभावकों एवं बच्चों को नशे से दूर रहने की सलाह दी गई तथा नशे से होने वाले दुष्प्रभावों की विस्तार से जानकारी दी गई। इसके साथ ही बाल विवाह रोकथाम, शिक्षा के महत्व एवं बच्चों को नियमित रूप से स्कूल भेजने पर जोर दिया गया। शिविर में जिला विधिक सेवा प्राधिकार का टोल फ्री नंबर 15100 एवं चाइल्ड हेल्पलाइन टोल फ्री नंबर 1098 की जानकारी दी गई, ताकि जरूरत पड़ने पर लोग कानूनी सहायता एवं बाल संरक्षण सेवाओं का लाभ उठा सकें। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित मरांगहातु पंचायत के मुखिया भीमसेन गागराई ने कहा कि नशा मनुष्य जीवन का नाश करता है। बेहतर जीवन के लिए नशे से दूर रहना ही समझदारी है। नशा करने वाला व्यक्ति अपना कितना धन व सम्मान नशे में खो देता है, उसे स्वयं ही मालूम नहींं होता। नशे की लत छूटने उपरांत उसे इसके दुष्परिणामों का एहसास होता है तथा पश्चाताप करता है कि उसने यह नशे की लत पहले ही क्यों नही छोड़ी। वही बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रेरित करने के उद्देश्य से पीएलवी सुरु माई सोय द्वारा बच्चों के बीच कॉपी और पेन का वितरण भी किया गया। इस अवसर पर पंचायत मुखिया भीमसेन गगराई, ग्राम प्रधान सुजान सिंह सोय, सीएलएफ अध्यक्ष पार्वती गागराई, सहित गांव की महिलाएं एवं बड़ी संख्या में बच्चे उपस्थित रहे। कार्यक्रम को ग्रामीणों ने सराहा और भविष्य में ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों के निरंतर आयोजन की मांग की।
July 23, 2026 1: 37 pm
Breaking
- खरसावां के बडाकुडमा में 108 कलश यात्रा के साथ माँ तारिणी की पारंपरिक श्रद्धा और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना संपन्न, भक्तिमय माहौल में उमडे श्रद्धालु,
- जिला फुटबॉल लीग: हाथीटांड़ ने राजनगर को 5-0 से रौंदा, हरिहरपुर ने अयांश पावर को हराया
- मानदेय वृद्धि सहित छह सूत्री मांगों को लेकर संघ में विधायक दशरथ गागराई को सौंपा ज्ञापन।
- कुचाई सीएचसी में मलेरिया नियंत्रण को लेकर चला विशेष फॉगिंग अभियान, मच्छरजनित रोगों की रोकथाम के लिए नियमित फॉगिंग जरूरी-डॉ. सुजीत मुर्मू
- कुचाई में आदिवासी संगठनों की संयुक्त बैठक, अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस एक मंच पर मनाने का निर्णय, यह दिवस अधिकारों और संवैधानिक प्रावधानों पर गंभीर मंथन होना चाहिए-सोहन
- जिला फुटबॉल लीग: सेरेंगदा और खामरडीह की शानदार जीत, रोहित कुदादा ने जमाई हैट्रिक
- एसआईआर -2026: सरायकेला खरसावां में राजनीतिक दलों के साथ बैठक, 22 जुलाई को होगी बीएलओ-बीएलए-2 की तृतीय बैठक
- सरायकेला का ऐतिहासिक श्री जगन्नाथ रथ मेला बना आस्था, संस्कृति और सनातन परंपरा का महोत्सव
