खरसावां के कुदासिंगी में पेड़ से झूलता मिला असम निवासी कैलाश नाथ का शव, हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस
kharsawan
खरसावां थाना क्षेत्र अंतर्गत कुदासिंगी गांव में मंगलवार को उस समय क्षेत्र में सनसनी फैल गई, जब एक युवक का शव पेड़ से झूलता हुआ पाया गया। मृतक की पहचान असम के सोनितपुर जिला अंतर्गत हगेरी निवासी इंद्रेश्वर नाथ के 30 वर्षीय पुत्र कैलाश नाथ के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कैलाश नाथ पुणे से आज़ाद हिंद एक्सप्रेस ट्रेन में सवार होकर गुवाहाटी जा रहा था। इसी क्रम में किसी कारणवश वह खरसावां क्षेत्र में उतरा। बाद में उसका शव कुदासिंगी गांव के समीप रेलवे ट्रैक से लगभग 100 फीट दूर एक पेड़ से झूलता हुआ मिला। शव मिलने के बाद इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया।
स्थानीय लोगों के अनुसार मृतक का पैर जमीन पर टिका हुआ था, जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या कर शव को पेड़ से लटका दिया गया है। हालांकि पुलिस फिलहाल मामले को आत्महत्या के एंगल से भी जांच कर रही है और हत्या की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा रहा है।
घटना की सूचना मिलते ही आमदा ओपी प्रभारी रामरेखा पासवान दलबल के साथ मंगलवार सुबह करीब 10 बजे घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला भेज दिया है। बताया जा रहा है कि गुवाहाटी जाने के दौरान राउरकेला के समीप आज़ाद हिंद एक्सप्रेस में कैलाश नाथ की किसी युवक से नोकझोंक भी हुई थी, जिसे पुलिस जांच का अहम बिंदु मानकर खंगाल रही है।
फिलहाल युवक की मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विस्तृत पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है और मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।
July 23, 2026 1: 41 pm
Breaking
- खरसावां के बडाकुडमा में 108 कलश यात्रा के साथ माँ तारिणी की पारंपरिक श्रद्धा और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना संपन्न, भक्तिमय माहौल में उमडे श्रद्धालु,
- जिला फुटबॉल लीग: हाथीटांड़ ने राजनगर को 5-0 से रौंदा, हरिहरपुर ने अयांश पावर को हराया
- मानदेय वृद्धि सहित छह सूत्री मांगों को लेकर संघ में विधायक दशरथ गागराई को सौंपा ज्ञापन।
- कुचाई सीएचसी में मलेरिया नियंत्रण को लेकर चला विशेष फॉगिंग अभियान, मच्छरजनित रोगों की रोकथाम के लिए नियमित फॉगिंग जरूरी-डॉ. सुजीत मुर्मू
- कुचाई में आदिवासी संगठनों की संयुक्त बैठक, अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस एक मंच पर मनाने का निर्णय, यह दिवस अधिकारों और संवैधानिक प्रावधानों पर गंभीर मंथन होना चाहिए-सोहन
- जिला फुटबॉल लीग: सेरेंगदा और खामरडीह की शानदार जीत, रोहित कुदादा ने जमाई हैट्रिक
- एसआईआर -2026: सरायकेला खरसावां में राजनीतिक दलों के साथ बैठक, 22 जुलाई को होगी बीएलओ-बीएलए-2 की तृतीय बैठक
- सरायकेला का ऐतिहासिक श्री जगन्नाथ रथ मेला बना आस्था, संस्कृति और सनातन परंपरा का महोत्सव
