चौका के एसएसबी मतकमडीह एवं एसएसबी रायजामा के सशस्त्र बल द्वारा अफीम की अवैध खेती पर किया सत्यापन
Seraikella
पुलिस अधीक्षक महोदय, सरायकेला-खरसावाँ के निर्देशानुसार आज दिनांक 11.01.2026 को चौका थानांतर्गत ग्राम मुटुदा में चौका थाना, SSB मतकमडीह एवं SSB रायजामा के सशस्त्र बल द्वारा अफीम की अवैध खेती के संबंध में सत्यापन किया गया, साथ ही ग्राम मुटुदा में चौका पुलिस द्वारा अफीम की अवैध खेती एवं विक्रय निषेध संबंधित विषय पर जागरूकता अभियान चलाया गया, तथा अभियान के दौरान चौका थाना प्रभारी, SSB मतकमडीह एवं SSB रायजामा के द्वारा स्थानीय ग्रामीणों को अफीम के दुष्प्रभाव से संबंधित कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई तथा स्थानीय ग्रामीणों को अफीम के स्थान पर वैकल्पिक खेती करने हेतु प्रोत्साहित किया गया तथा सामुदायिक पुलिसिंग एवं CIVIC ACTION PROGRAMME के तहत करीब 100 जरुरतमंद लोगों के बीच कम्बल एवं बच्चों के बीच पुस्तक, कलम एवं चॉकलेट का वितरण किया गया ।
