कुचाई के विद्या ज्योति मिडिल स्कूल, सियाडीह में मना अभिभावक दिवस, छात्र-छात्राओं ने नृत्य, गीत, नाटक की दी प्रेरणादायक प्रस्तुती,शिक्षा मनुष्य जीवन के लिए अनमोल है-गागराई
Kuchai
कुचाई प्रखंड के विद्या ज्योति मिडिल स्कूल, सियाडीह परिसर में अभिभावक दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच किया गया, जिसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने कश्मीरी नृत्य, संबलपुरी, नागपुरी, पंजाबी, नृत्य कबड्डी, नृत्य नाटक, मां तेरी मा नृत्य, प्रार्थना नृत्य, स्वागत नृत्य, गीत, नाटक एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप मे उपस्थित दशरथ गागराई ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया और बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा मनुष्य जीवन के लिए अनमोल है, क्योंकि यह जीवन का आधार है, जो व्यक्ति को दिशा, उद्देश्य और आत्मविश्वास देती है, सोचने-समझने की शक्ति बढ़ाती है, आर्थिक सुरक्षा दिलाती है, व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास करती है और समाज व देश की प्रगति का मार्ग प्रशस्त करती है, जिससे जीवन सफल और अर्थपूर्ण बनता है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चे भी किसी से कम नहीं हैं। विधायक ने शिक्षा को समाज के विकास की सबसे मजबूत नींव बताते हुए अभिभावकों से बच्चों की पढ़ाई के साथ नैतिक मूल्यों पर भी ध्यान देने की अपील की। विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने कहा कि अभिभावक दिवस का उद्देश्य विद्यालय और अभिभावकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना है, ताकि बच्चों का सर्वांगीण विकास हो सके। अभिभावकों ने भी बच्चों की प्रस्तुति देखकर प्रसन्नता व्यक्त की और विद्यालय के प्रयासों की सराहना की।
इस अवसर पर विधा ज्योति म० वि० सियाडीह के प्रधानाचार्य फादर अलेक्स अर्बिन, विद्यालय के सचिव जुनास पुर्ती, डेविड भिन्सेंट, संत जोसेफ अस्पताल के डायरेक्टर फादर रॉकी कारडोजा फादर फ्लोरेंस, मुखिया करम सिंह मुंडा, धर्मेंद्र सिंह मुंडा सहित सिस्टर गण, शिक्षकगण और बहुत सारे अभिभावक गण उपस्थित थे।
