विधायक ने कुकडू में किया आठ लैम्पस भवन निर्माण का शिलान्यास
Seraikella
सरायकेला (बिद्युत महतो) चांडिल अनुमंडल के कुकड़ू प्रखंड क्षेत्र के कुकडछ में शनिवार को ईचागढ़ के विधायक सविता महतो ने आठ लैम्पस भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास नारियल फोड़कर व शिला पट्ट अनावरण कर किया। 2.80 करोड़ की लागत से आठ लैम्पस भवन का निर्माण कराया जाएगा। भवन का अभाव में लैम्पस कार्यालय का संचालन निजी घरों, पंचायत भवन आदि जगहों पर संचालित किया जाता है।विधायक सविता महतो ने कहा कि लगभग 35 लाख प्रति लेम्प्स के हिसाब से नीमडीह में तीन, कुकडु में तीन ईचागढ़ में एक व चांडिल में तीन लेम्प लगभग 3,20 करोड़ की लागत से आठ लैम्पस का निर्माण होगा। वही उन्होंने संवेदक को निर्देश दिया कि निर्माण कार्य को गुणवत्तापूर्ण कार्य करें एवं इसे ससमय पूरा किया जाय। उन्होंने कहा कि लैम्पस भवनों का निर्माण होने से लोगों को लैम्पस में चल रहे सहकारिता कार्यों में सुविधा होगी एवं धान अधिप्राप्ति केन्द्र का संचालन में हो रही दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। वहीं उन्होंने जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया। मौके पर प्रमुख प्रतिमा वाला सिंह पातर ,झामुमो केन्द्रीय सदस्य काबलु महतो, प्रखंड अध्यक्ष कृतिवास महतो, गुणाधर महतो आदि उपस्थित थे।
