खरसावां के हरिभंजा मे उत्पाद विभाग ने की छापामारी, 261 लीटर अवैध विदेशी शराब के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार,
Kharsawan
खरसावां थाना अंतर्गत ग्राम हरिभंजा में उत्पाद विभाग द्वारा छापामारी की गई। इस छापामारी के दौरान नरेश कुमार मंडल के आवास से 29 कार्टून अवैध विदेशी शराब बरामद की गई। जिसकी कुल मात्रा 261 लीटर आंकी गई है। उक्त अवैध शराब कारोबारी को घटनास्थल से गिरफ्तार कर लिया गया है तथा उसके विरुद्ध अग्रतर उत्पाद अधिनियम के अंतर्गत विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।

उत्पाद अधीक्षक सरायकेला द्वारा बताया गया कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण एवं बिक्री पर प्रभावी रोकथाम हेतु आगे भी नियमित एवं सघन छापामारी अभियान संचालित किए जाएंगे तथा दोषियों के विरुद्ध कड़ी विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। इस छापामारी दल मे अवर निरीक्षक, उत्पाद (प्रहार बल) अखिलेश कुमार, सहायक अवर निरीक्षक सौदागर पंडित, गृह रक्षक बल दिनेश सरदार, सरदार हेंब्रम अन्य गृह रक्षक बल के जवान शामिल थे।
