खरसावां में लगा प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला-2026
स्टॉल में दूर दराज से आये 478 लोगों ने करायी स्वास्थ जांच,
बेहतर स्वास्थ्य सेवा स्थापित करना प्राथमिकता-सिविल सर्जन
Kharsawan
झारखंड सरकार के द्वारा राष्ट्रीय स्वास्थ मिशन के तहत खरसावां सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र में प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला-2026 का आयोजन किया गया। यहां स्टॉल लगाकर स्वास्थ्य से सम्बंधित जानकारी लोगों को दी गई। मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि सरायकेला खरसावां जिले के सिविल सर्जन डॉ सरयू प्रसाद सिंह, सांसद प्रतिनिधि छोटराय किस्कू, खरसावां प्रमुख मनेन्द्र जामुदा, खरसावां प्रखंड बिकास पदाधिकारी प्रधान माझी, मुखिया सुनिता तापे आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

इस शिविर में विभिन्न गांवो से पहुचे 478 लोगों की स्वास्थ जांच की गई। साथ निःशुल्क दवा का वितरण किया गया। मौके पर श्री सिंह ने कहा कि जिले में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं स्थापित करने में उनकी टीम जुटी हुई है क्योंकि यह उनकी प्राथमिकता है और यह एक संवैधानिक कर्तव्य भी है। उन्होने कहा कि स्वास्थ्य के प्रति हम सभी को सजग रहना चाहिए। सतर्कता हमें निरोग कार्य प्रदान करती है। समाज का हर व्यक्ति जब स्वस्थ होगा तभी क्षेत्र में खुशहाली आयेगी। यही कारण है कि सरकार सभी के स्वास्थ्य के प्रति गंभीर है और चिकित्सकीय सेवाओं को बेहतर बनाने का लगातार प्रयास कर रही है। जबकि श्री प्रधान ने कहा कि एक स्वस्थ समाज के निर्माण में सभी की भागीदारी बेहद ज़रूरी है, क्योंकि यह जागरूकता, संसाधनों के सही उपयोग, प्रभावी नीतियों और सामाजिक एकजुटता को बढ़ावा देता है। इसमें व्यक्तिगत स्वच्छता, संतुलित आहार, स्वास्थ्य सुविधाओं का समर्थन और सामुदायिक स्वास्थ्य कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाना शामिल है। जिससे बीमारियाँ कम होती हैं और सभी के लिए बेहतर स्वास्थ्य सुनिश्चित होता है। इस स्वास्थ्य मेले का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को एक ही स्थान पर विभिन्न स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना तथा स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। स्वास्थ्य मेले में आबुआ स्वास्थ कार्ड, आयुष्मान कार्ड, आमा कार्ड, मलेरिया, टीबी, गर्भवती महिलाओं का एएनसी जांच एवं अन्य जांच सहित कई स्टॉल लगाए गए। डॉक्टरों एवं स्वास्थ्यकर्मियों की टीम ने मरीजों की जांच कर निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया। महिलाओं और बच्चों की विशेष जांच के लिए अलग काउंटर बनाए गए थे। इस दौरान मुख्य रूप से सिविल सर्जन डॉ सरयू प्रसाद सिंह, सांसद प्रतिनिधि छोटराय किस्कू, प्रमुख मनेन्द्र जामुदा, बीडीओ प्रधान माझी, मुखिया सुनिता तापे, डीपीएम विनय कुमार, बीपीओ पंकज कुमार महतो, बीपीएम आतेश कुमार, सीमा कुमारी, अविनव बंदो, राम चन्द्र लोहार आदि उपस्थिति थे।
इन स्वास्थ सेवाओ की हुई जांच,
प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला-2026 में कुल 478 मरीजों का पंजीकरण कराया गया। जिसमें आयुष्मान और आभा कार्ड-92, टेली कसलटेशन-40, प्रसव पूर्व जांच-220, एनिमिया-152, टिकाकरण-04, कॉपर-टी-40, किशोर किशोरी जांच-144, लेप्रोसी जांच-26, ब्लेड प्रेशर जांच-64, कैसर जांच-64, शुगर जांच-64, एमआईवी जांच-130, स्कील कॉल जांच-222 तथा होमियोपैथ-86 किया गया।
