खरसावां के सिमला में विधिक जागरूकता कार्यक्रम में नशे एवं
बाल विवाह के दुष्परिणामों, पीड़ितों के अधिकारों पर किया जागरूक,
Kharsawan
माननीय नालसा एवं झालसा के निर्देशानुसार तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकार, सरायकेला के तत्वावधान में खरसावां प्रखंड के सिमला गांव में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित ग्रामीणों को पीएलवी सदस्यों द्वारा “नालसा डॉन स्कीम” की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही नशे एवं बाल विवाह के दुष्परिणामों, पीड़ितों के अधिकारों तथा उपलब्ध निःशुल्क कानूनी सहायता योजनाओं के बारे में भी जागरूक किया गया। ग्रामीणों से नशे से दूर रहने और बाल विवाह जैसी सामाजिक कुप्रथाओं का विरोध करने की अपील की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में कानून के प्रति जागरूकता बढ़ाना और समाज को कुरीतियों से मुक्त करने के लिए प्रेरित करना रहा। इस अवसर पर पीएलवी मुकेश कुमार साहु, लक्ष्मी गुन्दुवा, आलोक साहू, लोकहित संस्था की अध्यक्ष कुंती लोहार, आंगनबाड़ी सेविका सत्याभामा देवी एवं सहायिका बिनोता महतो सहित ग्रामीणों की सक्रिय उपस्थिति रही।
July 23, 2026 5: 23 pm
Breaking
- माध्यमिक शिक्षा उपनिदेशक ने किया पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय अरूवां कुचाई का औचक निरीक्षण, पीएम श्री विद्यालयों का उद्देश्य विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास-अल्का जायसवाल
- खरसावां के बडाकुडमा में 108 कलश यात्रा के साथ माँ तारिणी की पारंपरिक श्रद्धा और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना संपन्न, भक्तिमय माहौल में उमडे श्रद्धालु,
- जिला फुटबॉल लीग: हाथीटांड़ ने राजनगर को 5-0 से रौंदा, हरिहरपुर ने अयांश पावर को हराया
- मानदेय वृद्धि सहित छह सूत्री मांगों को लेकर संघ में विधायक दशरथ गागराई को सौंपा ज्ञापन।
- कुचाई सीएचसी में मलेरिया नियंत्रण को लेकर चला विशेष फॉगिंग अभियान, मच्छरजनित रोगों की रोकथाम के लिए नियमित फॉगिंग जरूरी-डॉ. सुजीत मुर्मू
- कुचाई में आदिवासी संगठनों की संयुक्त बैठक, अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस एक मंच पर मनाने का निर्णय, यह दिवस अधिकारों और संवैधानिक प्रावधानों पर गंभीर मंथन होना चाहिए-सोहन
- जिला फुटबॉल लीग: सेरेंगदा और खामरडीह की शानदार जीत, रोहित कुदादा ने जमाई हैट्रिक
- एसआईआर -2026: सरायकेला खरसावां में राजनीतिक दलों के साथ बैठक, 22 जुलाई को होगी बीएलओ-बीएलए-2 की तृतीय बैठक
