कूचाई में विधिक जागरूकता कार्यक्रम में नालसा डॉन
स्कीम की दी जानकारी, ग्रामीणों से नशे से दूर रहने और बाल
विवाह जैसी कुप्रथाओं का खुलकर विरोध करने की अपील,
Kuchai
जिला विधिक सेवा प्राधिकार सरायकेला के तत्वाधान में कूचाई में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की सहभागिता देखने को मिली। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित ग्रामीणों को पीएलवी सदस्यों द्वारा नालसा डॉन स्कीम के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। पीएलवी सदस्यों ने ग्रामीणों को नशाखोरी के दुष्परिणामों, बाल विवाह से होने वाले सामाजिक एवं कानूनी नुकसान, पीड़ितों के अधिकारों तथा सरकार द्वारा उपलब्ध विभिन्न कानूनी सहायता योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जरूरतमंद लोग निःशुल्क कानूनी सहायता के लिए विधिक सेवा प्राधिकरण से संपर्क कर सकते हैं। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों से नशे से दूर रहने और बाल विवाह जैसी कुप्रथाओं का खुलकर विरोध करने की अपील की गई। साथ ही समाज में जागरूकता फैलाकर एक स्वस्थ और सशक्त समाज के निर्माण में सहयोग करने का संदेश दिया गया। ग्रामीणों ने भी कार्यक्रम की सराहना करते हुए जागरूकता को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। इस दौरान मुंख्य रूप से पीएलवी मुकेश कुमार साहु, लक्ष्मी गुन्दुवा, सुरू माई सोय, अलोक साहू, मोती मुंडा, सावित्री महतो उपस्थित थे।
March 7, 2026 2: 56 pm
Breaking
- उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय आपदा प्रबंधन समिति की बैठक सम्पन्न…** विभिन्न आपदाओं से संबंधित मामलों में योग्य आवेदनों के सत्यापन के पश्चात अनुग्रह अनुदान राशि स्वीकृत करने का लिया गया निर्णय…* आपदा प्रबंधन से संबंधित लंबित मामलों की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण कर सत्यापन उपरांत जिला स्तरीय समिति के समक्ष प्रस्तुत करें पदाधिकारी – उपायुक्त,
- उपायुक्त की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता दरबार का हुआ आयोजन, जनसमस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित पदाधिकारियों को दिए गए निर्देश…*
- कुचाई के सुदूरवर्ती पहाड़ी क्षेत्र के सेक्रेडीह के ग्राम सभा में विधायक ने फुटबॉल मैदान व चबूतरा निर्माण की घोषणा, ग्रामीणों ने क्षेत्र के विकास कार्यों में सहयोग की जताई उम्मीद,
- राजनगर के नामीबेडा, मगरकेला, गम्हारिया व छोटा कादला में कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को संतुलित खान-पान, स्वस्थ जीवनशैली, योग और व्यायाम अपनाने का संदेश,
- खरसावां के कुम्हारसाई में दल पूर्णिमा पर चौबीस प्रहर हरि संक्रितन, विधि विधान से पूजी गई भगवान राधा कृष्णा, समापन पर लोगों ने खेली रंगो का होली
- खरसावां के विभिन्न्ा मस्जिदों में रमजान के तीसरे जुमे पर उमड़ी अकीदतमंदों की भीड़, अमन-चौन की मांगी दुआ
- टियुनियां में श्री श्री 108 कुंज महायज्ञ का शुभारंभ, भव्य कलश यात्रा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- सरायकेला में सब्जी मंडी शिफ्ट करने के फैसले पर विवाद, स्टेडियम परिसर में बाजार लगाने का हुआ विरोध
