सरायकेला में ‘गांधीगिरी’ से सड़क सुरक्षा का आगाज़ *: हेलमेट न पहनने वालों तथा ट्राफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों को दिया गया गुलाब एवम पहनाया गया माला*
Seraikela
राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत सरायकेला खरसावां जिले में परिवहन विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा को लेकर वृहद रूप से जागरूकता अभियान चलाई जा रही है। इसी कड़ी में रविवार को जिला मुख्यालय सराईकला के गेराज चौक में परिवहन विभाग द्वारा हेलमेट चेकिंग की गई तथा हेलमेट नहीं पहनने वाले बाइक सवारो को गुलाब से स्वागत किया। जिला परिवहन पदाधिकारी गिरजा शंकर महतो के निर्देशानुसार यह कार्यक्रम चलाई गई।

सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा’ के तहत ‘सीख से सुरक्षा, तकनीक से परिवर्तन’ थीम पर आधारित अभियान पुलिस प्रशासन के सहयोग से सराईकेला मोड़ के पास ट्राफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों को गुलाब फूल दे कर एवम माला पहना कर ट्राफिक नियमो का पालन करने के लिए प्रोत्साहित किया गया.
सम्मान और सीख का अनूठा संगम
अभियान के दौरान पुलिस ने गांधीवादी तरीका अपनाते हुए लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। सड़क पर जो * वाहन चालक हेलमेट और सीट बेल्ट लगाकर नियमों का पालन करते नहीं दिखे, उन्हें पुलिस ने गुलाब का फूल देकर ट्राफिक नियमों को पालन करने के लिए कहा और उनकी सुरक्षा के प्रति आगाह किया गया।
* किस्मत के भरोसे न छोड़ें जान
साथ ही पुलिस के द्वारा अपील किया गया कि * दुर्घटनाएं ‘किस्मत’ से नहीं, बल्कि ‘लापरवाही’ से होती हैं।* थाना प्रभारी ने दोटूक शब्दों में कहा, *”जिंदा हैं, तो सुरक्षा का अहसास जरूरी है। यह सोचना छोड़ दें कि किस्मत होगी तो बच जाएंगे; किस्मत के भरोसे नहीं, समझदारी के भरोसे चलें।”*
* प्रशासन की मुख्य चेतावनियाँ और अपील *
इंतजार की अहमियतः आपकी एक लापरवाही घर के इंतजार को उम्र भर के मातम में बदल सकती है।
ड्रिंक एंड ड्राइव पर जीरो टॉलरेंसः नशे की हालत में वाहन चलाना अपराध और जानलेवा जोखिम है।
दोस्ती की गलत परिभाषा: “गाड़ी तेरा भाई चलाएगा” जैसे जुमलों से बचें। नशे में धुत्त व्यक्ति को चाबी न दें।
