कुचाई के पाडिया में बढ़ती ठंड को देखते हुए ठंड
से बचाव हेतु 140 ग्रामीणों के बीच कंबल वितरण,
Kuchai
कुचाई प्रखंड के बारूहातु पंचायत के पाडिया गांव में बुधवार को बढ़ती ठंड को देखते हुए प्रशासन की ओर से ठंड से बचाव हेतु कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान बारूहातु पंचायत के विभिन्न 15 वार्डों में जरूरतमंद, वृद्ध, असहाय एवं गरीब वर्ग के कुल 140 लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया। प्रत्येक वार्ड में 8-8 बुजुर्गों को बारूहातु पंचायत के मुखिया रेखामनी उरावं, पंचायत सचिव दुखीराम प्रधान, उप मुखिया देवी कोश्यला मुंडा व दशरथ उरावं के हाथों कमल दिया गया। मुखिया ने श्रीमति उरावं ने कहा कि कड़ाके की ठंड को ध्यान में रखते हुए यह पहल की गई है, ताकि किसी भी जरूरतमंद को ठंड से परेशानी न हो। उन्होंने बताया कि ठंड के मौसम में गरीब एवं असहाय लोगों की मदद करना प्रशासन की प्राथमिकता है और आगे भी ऐसे राहत कार्य जारी रहेंगे। कंबल पाकर लाभुकों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली। लाभार्थियों ने प्रशासन का आभार जताते हुए कहा कि इस कड़ाके की ठंड में कंबल उनके लिए बड़ी राहत साबित होगी। कार्यक्रम में पंचायत प्रतिनिधि, प्रशासनिक कर्मी एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।
September 8, 2026 4: 09 pm
Breaking
- 11 हजार वोल्ट बिजली तार की चपेट में आने से मजदूर की मौत पोडाडीह में धूमकुड़िया भवन निर्माण के दौरान हुआ हादसा, परिजनों में पसरा मातम
- अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 35 वर्षीय संजय महतो की मौत
- सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर झामुमो कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा
- अशोका इंटरनेशनल स्कूल में झारखंड के पूर्व शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार जी को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि,
- शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर खरसावां में छऊ कलाकारों ने जताया शोक, छऊ नृत्य कला केंद्र में शोकसभा, दो मिनट मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थना,
- खरसावां थाना में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, कांडों की फाइलें और सीसीटीवी उपकरण जले, आधे घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस जवानों ने आग पर पाया काबू, कई जरूरी सामान जलकर राख
- 6 सितंबर को कुड़मि समाज ने मनाया काला दिवस, एसटी सूची में पुनः शामिल करने की उठी मांग, कुड़मि समाज के लिए 6 सितंबर एक गहरे दर्द और ऐतिहासिक अन्याय की स्मृति है-पंकज महतो
- खरसावां मे गुरु-शिष्य परंपरा को समर्पित विशेष समारोह का आयोजन, छऊ गुरुओं का सम्मान, गुरु ही कलाकार की प्रतिभा को देता है सही दिशा-सुखराम उरांव
