खरसावां शहीद दिवस-2026 की श्रद्धांजलि सभा में
शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री को दिया आमंत्रण, मुख्यमंत्री
हेमंत सोरेन और कल्पणा सोरेन ने दिया सहमति,
Kharsawan
खरसावां मे 1 जनवरी-2026 को खरसावां शहीद दिवस की श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी धर्मपत्नी सह गांडेय की विधायक कल्पना सोरेन के साथ खरसावां पहुचेगे। मंगलवार को खरसावां विधायक दशरथ गागराई के अगुवाई में शहीद स्मारक समिति खरसावां के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर आमत्रंण पत्र दिया। खरसावां शहीद दिवस पर झारखंड के मख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी धर्मपत्नी सह गांडेय की विधायक कल्पना सोरेन के साथ साथ कई सांसद, मंत्री एवं विधायक खरसावां पहुचकर खरसावां शहीद दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे। खरसावां विधायक श्री गागराई ने मुख्यमंत्री को खरसावां शहीद दिवस के ऐतिहासिक महत्व से अवगत कराते हुए कहा कि यह दिवस आदिवासी शहीदों के बलिदान, संघर्ष और शहादत की स्मृति को समर्पित है। उन्होंने बताया कि श्रद्धांजलि सभा में शहीदों को नमन करते हुए विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक एवं स्मृति कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को आमंत्रण पत्र सौंपते हुए प्रतिनिधिमंडल ने कार्यक्रम की रूपरेखा से भी अवगत कराया। स्थानीय स्तर पर मुख्यमंत्री को दिए गए इस आमंत्रण को लेकर लोगों में उत्साह देखा जा रहा है और खरसावां शहीद दिवस-2026 की श्रद्धांजलि सभा को भव्य एवं सफल बनाने की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इस अवसर पर शहीद स्मारक समिति खरसावां के पदाधिकारी और सदस्यो में सावित्री कुदादा, मनोज कुमार सोय, महेश मिंज, सालेन सोय, नागेन सोय, गणेश बाकिरा आदि उपस्थित थे।
September 8, 2026 4: 08 pm
Breaking
- 11 हजार वोल्ट बिजली तार की चपेट में आने से मजदूर की मौत पोडाडीह में धूमकुड़िया भवन निर्माण के दौरान हुआ हादसा, परिजनों में पसरा मातम
- अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 35 वर्षीय संजय महतो की मौत
- सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर झामुमो कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा
- अशोका इंटरनेशनल स्कूल में झारखंड के पूर्व शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार जी को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि,
- शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर खरसावां में छऊ कलाकारों ने जताया शोक, छऊ नृत्य कला केंद्र में शोकसभा, दो मिनट मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थना,
- खरसावां थाना में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, कांडों की फाइलें और सीसीटीवी उपकरण जले, आधे घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस जवानों ने आग पर पाया काबू, कई जरूरी सामान जलकर राख
- 6 सितंबर को कुड़मि समाज ने मनाया काला दिवस, एसटी सूची में पुनः शामिल करने की उठी मांग, कुड़मि समाज के लिए 6 सितंबर एक गहरे दर्द और ऐतिहासिक अन्याय की स्मृति है-पंकज महतो
- खरसावां मे गुरु-शिष्य परंपरा को समर्पित विशेष समारोह का आयोजन, छऊ गुरुओं का सम्मान, गुरु ही कलाकार की प्रतिभा को देता है सही दिशा-सुखराम उरांव
