खरसावां शहीद दिवस की तैयारी में पेयजल एवं स्वच्छता समिति ने चलाया साफ सफाई अभियान, शहीद दिवस हमारी ऐतिहासिक विरासत से जुड़ा महत्वपूर्ण दिन है-बीडीओ
Kharsawan
आगामी 1 जनवरी 2026 को आयोजित होने वाले खरसावां शहीद दिवस के मद्देनज़र पेयजल एवं स्वच्छता समिति, ख
रसावां द्वारा व्यापक साफ-सफाई अभियान चलाया गया। मौके पर श्री माझी ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य शहीद दिवस के अवसर पर आने वाले हजारों श्रद्धालुओं एवं आगंतुकों को स्वच्छ एवं व्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराना है।
उन्होंने कहा कि शहीद दिवस हमारी ऐतिहासिक विरासत से जुड़ा महत्वपूर्ण दिन है, ऐसे में स्वच्छता और पेयजल की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करना समिति की प्राथमिकता है। उन्होंने आम जनता से भी स्वच्छता बनाए रखने और कार्यक्रम के दौरान गंदगी न फैलाने की अपील की। साफ-सफाई अभियान के तहत शहीद स्थल, शहीद पार्क, पथ निरीक्षण भवन, खरसावां चांदनी चौक, ईदगाह मैदान आदि मुख्य मार्गों, पेयजल स्रोतों तथा सार्वजनिक स्थलों की सफाई की गई। नालियों की सफाई, कचरा उठाव, झाड़ियों की कटाई एवं प्लास्टिक कचरे का निस्तारण किया गया। इस अभियान में प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रधान माझी, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर जिया उल हक, ब्लॉक कमी, जलसहिया, आदि शामिल थे।
