सरायकेला मे आपकी पूंजी आपका अधिकार के तहत विशेष शिविर आयोजित
Seraikela
सरायकेला। भारत सरकार के वित्तीय सेवा प्रभाग के निर्देशानुसार सोमवार को जिले के सरायकेला टाउन हॉल में आपकी पूंजी, आपका अधिकार अभियान के तहत एक विशेष जिला स्तरीय DEAF अकाउंट सेटेलमेंट सह जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विभिन्न बैंकों तथा वित्तीय संस्थानों में वर्षों से पड़े अनक्लेम्ड जमा राशि की निकासी का त्वरित निपटान तथा जागरूकता फैलाना था। कार्यक्रम का उद्घाटन RBI के क्षेत्रीय निदेशक प्रेम रंजन प्रसाद सिंह द्वारा द्वीप प्रज्वलित कर किया गया। जिला अग्रणी प्रबंधक बरुण कुमार चौधरी द्वारा बताया गया कि जिले में 188641 खातों में कुल 50.74 करोड़ राशि unclaimed जमा राशि निष्क्रिय के रूप में पड़े हैं। इन राशियों की वापसी की प्रक्रिया पर विस्तृत जानकारी आमंत्रित अतिथियों द्वारा शिविर में दी गई। लोगों को अपने unclaimed जमा राशि की जल्द से जल्द वापसी की अपील की गई। जिले में अब तक कुल 187 खातों में कुल राशि 68.29 लाख की राशि की वापसी की गई है।
कार्यक्रम में शामिल मुख्य अतिथि के रूप में RBI के क्षेत्रीय निदेशक प्रेम रंजन प्रसाद सिंह, बैंक ऑफ इंडिया के आंचलिक प्रबंधक पंकज कुमार मिश्रा शामिल हुए। इसके अलावा विभिन्न बैंक के उच्च अधिकारी सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के सहायक महा प्रबंधक संजीत कुमार, यूको बैंक के मुख्य प्रबंधक शम्भु कुमार, इंडियन बैंक के मुख्य प्रबंधक रितेश कुमार, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के मुख्य प्रबंधक राजीव नंदन राजन, बैंक ऑफ बड़ौदा के प्रबंधक सहदेव राय, LIC ke प्रबंधक संदीप पाड़िया, HDFC के Cluster Head अखिलेश तिवारी, SUD Life के Cluster Head इंद्रजीत सिंह एवं जिला अग्रणी प्रबंधक बरुण कुमार चौधरी तथा सभी बैंक एवं वित्तीय संस्थानों के प्रतिनिधि एवं समन्वयक उपस्थित रहे।
