*घोड़ानेगी गांव में फुटबॉल का उपहार*
Seraikela
सरायकेला (बिद्युत महतो) चांडिल अनुमंडल के घोड़ानेगी में केंद्रीय सचिव गोपेश महतो ने छोटे-छोटे बच्चों की मांग पूरी की। गांव के बच्चों ने फुटबॉल खेलने के लिए आवेदन लिखा था, जिसे देखते हुए आज उनके बीच फुटबॉल और दस्ताने वितरित किए गए। इस अवसर पर केंद्रीय सचिव गोपेश महतो ने कहा कि बच्चों की छोटी-छोटी मांगों को पूरा करना उनका उद्देश्य है। उन्होंने बच्चों को खेल के महत्व के बारे में बताया और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। बच्चों ने फुटबॉल पाकर अपनी खुशी जाहिर की और खेलने के लिए उत्सुक दिखे।
