खरसावां के सोना नदी तट पर श्रद्धा और भक्ति के साथ मां तारा की प्रतिमा को सिंहासन पर विधिवत स्थापित कर की पूजा अर्चना, सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना,
Kharsawan
खरसावां प्रखंड क्षेत्र के कुम्हारसाई स्थित सोना नदी तट पर श्रद्धा और भक्ति के साथ मां तारा की प्रतिमा को सिंहासन पर विधिवत स्थापित किया गया। इस अवसर पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पंडितों द्वारा विधि-विधान से पूजा-अर्चना संपन्न कराई गई। पूरे वातावरण में मंत्रोच्चार और भक्ति गीतों से आध्यात्मिक माहौल बना रहा। पूजा अर्चना में बड़ी संख्या में श्रद्धालु महिला-पुरुष शामिल हुए। श्रद्धालुओं ने मां तारा की आरती कर क्षेत्र की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। कार्यक्रम के दौरान प्रसाद का वितरण भी किया गया।
आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि मां तारा की प्रतिमा की स्थापना से क्षेत्र में धार्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। स्थानीय ग्रामीणों में इस आयोजन को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम शांतिपूर्ण और भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ।मान्यता है कि मां तारा से मांगी गयी हर मन्नत पूरी होती है। पूजा अर्चना के बाद देर शाम को मां तारा की प्रतिमा को मां तारा मंदिर राजगुरु षाड़ंगी परिवार के घर में स्थित मंदिर में लाकर रखा जाता है। साल भर यही मां तारा को पूजा अर्चना की जाती है। इस दौरान षाड़ंगी परिवार से अभया षाड़ंगी, विमला षाड़ंगी, रंजीत षाड़ंगी, सुशील षाड़ंगी, जयजीत षाड़ंगी, सुजीत षाड़ंगी, सुरत षाड़ंगी, सुशांत षाड़ंगी, सुभास षाड़ंगी, कार्तिक षाड़ंगी, सूर्य नारायण षाड़ंगी, अभिषेक षाड़ंगी, मनोरंजन मिश्रा, अंकित मिश्रा, मनीष मिश्रा, राम गोविंद मिश्रा, किशोर षाड़ंगी सहित काफी संख्या में मां तारा की भक्ति उपस्थित थे।
