सरायकेला मे राष्ट्रीय सामाजिक सुरक्षा कार्यक्रम के तहत केंद्रीय पेंशन योजना का पर हुई सोशल ऑडिट,
Seraikela
सरायकेला : राष्ट्रीय सामाजिक सुरक्षा कार्यक्रम के तहत केंद्रीय पेंशन योजना का सोशल ऑडिट को सरायकेला टाउन हाल में आयोजित किया गया। इस दौरान वार्ड संख्या 1, 2 एवं 3 के लाभुकों का विस्तृत सत्यापन किया गया। सरायकेला शहरी क्षेत्र में कुल 335 पेंशन लाभुक हैं, जिनमें इंदिरा गांधी वृद्धा पेंशन, इंदिरा गांधी विकलांग पेंशन तथा इंदिरा गांधी विधवा पेंशन के प्राप्तकर्ता शामिल हैं।आडिट प्रक्रिया में लाभुकों ने अपना आधार कार्ड एवं बैंक पासबुक साथ लेकर पहुंचे। अधिकारियों ने प्रत्येक दस्तावेज का सावधानीपूर्वक सत्यापन किया, ताकि पेंशन वितरण में पारदर्शिता एवं नियमितता सुनिश्चित हो सके। यह अभियान केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण पहल का हिस्सा है, जो कल्याण योजनाओं की प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर देता है।आगामी कार्यक्रम के तहत 28 दिसंबर को वार्ड संख्या 4, 5 एवं 6 के लिए तथा 2 जनवरी 2026 को वार्ड संख्या 8, 9 एवं 10 के लाभुकों का सोशल ऑडिट होगा। स्थानीय प्रशासन ने सभी लाभुकों से संबंधित दस्तावेज लेकर समय पर उपस्थित होने की अपील की है। यह प्रक्रिया पेंशन धारकों के हितों की रक्षा के साथ-साथ सरकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार रोकने में सहायक सिद्ध होगी।
