खरसावां में डेढ़ माह तक चलने वाली पारंपरिक आखान
यात्रा की तैयारी पर बैठक, 1 फरवरी को होगा रक्तदान शिविर, दस हजार श्रद्वालुओं के लिए मुढी, घुघनी, पकोडे व चाय का होगा व्यवस्था
Kharsawan
खरसावां में आस्था व विश्वास के प्रतिक मां आकर्षिणी देवी की पूजा अर्चना करने व मकर संक्रांति से शुरू होने वाले आखान यात्रा की तैयारी को लेकर आकर्षिणी गेस्ट हाउस में माँ आकर्षिणी विकास समिति ट्रस्ट चिलकू की बैठक ग्राम प्रधान हरे मोहन महतो की अध्यक्षता में की गई। इस बैठक में डेढ़ माह तक चलने वाली पारंपरिक आखान यात्रा की तैयारी को लेकर रूप रेखा तैयार किया गया। बैठक में यात्रा को शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित एवं परंपरागत रीति-रिवाजों के अनुरूप संपन्न कराने पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही निर्णय लिया गया कि मां आकर्षिणी के सिठियों की रंगाई-पोताई किया जाएगा। वही मकर संक्रांति के दूसरे दिन आगामी 15 जनवरी को आखान यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु खरसावां पहुंचते हैं। इसके लिए दस हजार श्रद्धालुओं के लिए मुढी, घुघनी, पकोड़े एवं चाय की व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा एवं भीड़ प्रबंधन को लेकर भी आवश्यक निर्णय लिया गया। इसके अलावे आगामी 1 फरवरी 2026 को महा रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। रक्तदाताओं को टी-शर्ट व हेल्मेट देने का निर्णय लिया गया। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि आखान यात्रा न केवल धार्मिक बल्कि सांस्कृतिक आस्था का प्रतीक है, जिसमें क्षेत्र के लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। आखान यात्रा एक महत्वपूर्ण सांस्कृतिक परंपरा है, जो मकर संक्रांति के अवसर पर गांव की सुख-समृद्धि, अच्छी फसल और आपसी भाईचारे की कामना के साथ निकाली जाती है। इस दौरान ग्रामीण पारंपरिक वेशभूषा में पूजा-पाठ के उपरांत यात्रा में शामिल होते हैं। आयोजन को सफल बनाने के लिए विभिन्न समितियों का गठन कर जिम्मेदारियां सौंपी गईं। इस बैठक में मुख्य रूप से पूर्व विधायक मंगल सिंह सोय, मुखिया सविता मुंडारी, प्रभाकर मंडल, रानी हेम्ब्रम, सपन कुमार मंडल, विनोद कुमार मंडल, हेमंत मंडल, समीर कुमार महतो, कंचन कुमार चौहान, लखन महतो, मानस कुमार मंडल, वकील बारीक, विकास कुमार बेहरा, जयराम जोको, कैशव प्रधान, बिरसा हेम्ब्रम, रविन्दर मंडल, लक्ष्मण गागुली, अगस्ती बेहरा, पिकु राउत आदि उपस्थित थे।
September 7, 2026 3: 34 pm
Breaking
- खरसावां थाना में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, कांडों की फाइलें और सीसीटीवी उपकरण जले, आधे घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस जवानों ने आग पर पाया काबू, कई जरूरी सामान जलकर राख
- 6 सितंबर को कुड़मि समाज ने मनाया काला दिवस, एसटी सूची में पुनः शामिल करने की उठी मांग, कुड़मि समाज के लिए 6 सितंबर एक गहरे दर्द और ऐतिहासिक अन्याय की स्मृति है-पंकज महतो
- खरसावां मे गुरु-शिष्य परंपरा को समर्पित विशेष समारोह का आयोजन, छऊ गुरुओं का सम्मान, गुरु ही कलाकार की प्रतिभा को देता है सही दिशा-सुखराम उरांव
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मना शिक्षक दिवस, “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हमें सूचना देता है, शिक्षक हमें सोचना सिखाते हैं-अदिति कुमारी
- शिक्षक दिवस पर गुरुजनों को नमन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा खरसावां ब्लू बेल्स इंग्लिश स्कूल,
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
