झारखंड कैबिनेट में पेसा नियमावली पारित होने पर
खरसावां के ग्राम प्रधानों ने बम-पटाखों की गूंज के साथ आभार
यात्रा निकालकर, हेमंत सरकार का जताया आभार,
Kharsawan
झारखंड में पेसा (पंचायत विस्तार अनुसूचित क्षेत्र) नियमावली पारित होने पर ग्राम प्रधान महासभा अंचल समिति खरसावां के द्वारा आभार यात्रा निकाली गई। बम-पटाखों की गूंज और नारेबाजी के बीच निकली। इस यात्रा के माध्यम से ग्राम प्रधानों ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली राज्य सरकार के प्रति कृतज्ञता प्रकट की। खरसावां ग्राम प्रधान महासभा अंचल समिति के अध्यक्ष दुर्याेधन प्रधान के नेतृत्व में ग्राम प्रधानों ने शुक्रवार को खरसावां ब्लोक परिसर से आभार यात्रा निकाली गई। यह यात्रा खरसावां चांदनी चौक-चौराहों से गुजरते हुए निर्धारित स्थल पर पहुंची। इस दौरान ग्राम प्रधानों, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। मौके पर श्री प्रधान ने कहा कि पेसा नियमावली को पारित करना सरकार का ऐतिहासिक फैसला है। जिससे अनुसूचित क्षेत्रों में ग्राम सभा को अधिकार सम्पन्न बनाया गया है और आदिवासी समाज के जल-जंगल-जमीन की रक्षा को संवैधानिक मजबूती मिली है। उन्होंने कहा कि इस नियमावली के लागू होने से ग्राम स्वशासन सशक्त होगा, विकास योजनाओं में पारदर्शिता आएगी और स्थानीय स्तर पर निर्णय लेने की प्रक्रिया मजबूत होगी। कार्यक्रम के दौरान आतिशबाजी कर खुशी मनाई गई तथा मिठाइयां बांटी गईं। इस आभार यात्रा में ग्राम प्रधान महासभा अंचल समिति खरसावां के अध्यक्ष दुर्याेधन प्रधान, शिव शंकर हेम्ब्रम, प्रवीर प्रताप सिंहदेव, अनिल कुमार मोहंती, खालिद खान, राजेश महतो, निलंकठ नायक, मंगल सिंह जामुदा, धनेश्वर रौतिया, मेघराय माझी आदि ग्राम प्रधान उपस्थित थे।
June 8, 2026 7: 59 pm
Breaking
- *उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक सम्पन्न, पेयजल योजनाओं की समीक्षा कर दिए गए आवश्यक निर्देश…* *ड्राई जोन में प्राथमिकता के आधार पर पेयजल सुविधा उपलब्ध कराने, बंद योजनाओं को पुनः संचालित करने एवं पेयजल परिसंपत्तियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर दिया गया जोर…*
- उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में डीसीसी एवं डीएलआरसी की त्रैमासिक समीक्षा बैठक आयोजित, बैंकिंग सेवाओं के विस्तार एवं योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर दिया गया जोर…*
- उपायुक्त ने बिरसा हरित ग्राम योजना के आम बिक्री स्टॉल का उद्घाटन, किसानों की आय वृद्धि एवं प्रत्यक्ष विपणन को मिलेगा बढ़ावा…*
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय मे विश्व पर्यावरण दिवस पर हुई किसान गोष्ठी, किसानों को बदलती जलवायु, घटती मृदा उर्वरता, जैविक खेती एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी चुनौतियों के प्रति जागरूक करना उद्देश्य,
- खरसावां मे निवर्तमान थाना प्रभारी गौरव कुमार की विदाई व नये थानेदार का हुआ स्वागत, सरकारी सेवा में स्थानांतरण एक सतत प्रक्रिया है-बीडीओ,
- खरसावां में चोरी की बडी वारदात, आधी रात अज्ञात चोर ने घुसकर का अलमारी तोड कर तीन लाख के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी ले उडे चोर,
- खरसावां के खिलारीसाई में महिला समूहों एवं किशोरियों का जेंडर एंड डिजिटल लिटरेसी कार्यशाला संर्पन, डिजिटल सुरक्षा और साइबर अपराध से बचाव पर विशेष जोर,
- अब जगन्नाथपुर में भी शुरू हुई देवी फ्यूल्स पेट्रोल पंप की सेवा -सांसद जोबा माझी ने फीता काटकर किया उद्घाटन, गुणवत्तापूर्ण ईंधन और बेहतर सेवा का दिया भरोसा
