बडाबाम्बों में झामुमों ने मनाई शहीद निर्मल महतो
की 75 वीं जयंती, नेता-कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्वाजंलि, राजनीतिक
षड़यंत्र के तहत कर दी गई उनकी हत्या-गागराई
Kharsawan
खरसावां के बडाबाम्बों के झामुमों कार्यालय में गुरूवार को वीर शहीद निर्मल महतो की 75 वीं जयंती मनायी गई। झामुमों नेता और कार्यकर्ताओं ने केक काटकर और शहीद निर्मल महतो के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मौके पर खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने कहा कि शहीद निर्मल महतो 1984 में झामुमो के अध्यक्ष बने थे। निर्मल महतो की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए एक राजनीतिक षड़यंत्र के तहत विगत आठ अगस्त 1987 को विरोधी ताकतों ने जमशेदपुर में उनकी हत्या कर दी। आज वो जिंदा होते तो झारखंड की एक अलग पहचान होती। उन्होने कहा कि झारखंड के मसीहा कहे जाने वाले अमर वीर शहीद निर्मल महतो ने अलग झारखंड राज्य के निर्माण के लिए आदिवासियों और मूलवासियों को एकजुट करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। श्रद्धांजलि देने वालों में खरसावां विधायक दशरथ गागराई, समाजसेवी बांसती गागराई, विधायक प्रतिनिधि अर्जुन गोप, सुकरा महतो, सनगी हेंब्रम, दशरथ महतो, संजू हाईबुरू, यशोदा गोप, मुन्ना महंती, सीताराम महतो, यशवंत प्रधान, केदार प्रधान, सहित झामुमो नेता-कार्यकर्ता उपस्थित थे।
