खरसावां आदर्श मध्य विद्यालय में विशेष अभिभावक शिक्षक बैठक मे बच्चों के नियमित उपस्थिति पर बल, शिक्षक अभिभावक के सामूहिक प्रयास से बच्चों का सर्वांगीण विकास संभव- सत्येंद्र महतो,
Kharsawan
खरसावां के आदर्श मध्य विद्यालय में मंगलवार को विशेष अभिभावक शिक्षक बैठक ( पीएसटीएम) का आयोजन किया गया। इसमें कार्यपालक दंडाधिकारी सत्येंद्र कुमार महतो, खरसावां थाना प्रभारी गौरव कुमार, जिला स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सचिव मोहम्मद दिलदार, खरसावां मुखिया सुनीता तापे अतिथि थे। श्री महतो ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षक और अभिभावक के सामूहिक प्रयास से बच्चों का सर्वांगीण विकास जैसे शैक्षणिक,भावनात्मक, सामाजिक विकास होता है।

जिससे बेहतर शैक्षणिक परिणाम, और घर व स्कूल के बीच एक सामंजस्यपूर्ण सीखने का माहौल बनता है। जो बच्चे की सफलता की नींव रखता है। उन्होंने अभिभावकों से कहा कि पीटीएम का उद्देश्य आत्म मंथन करना है और अभिभावक यह भी सुनिश्चित करें कि आपका बच्चा पढ़ाई के अलावा खेल प्रतियोगिता, एनसीसी में भाग लिया है या नहीं और अपने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजना सुनिश्चित करेंगे। तब ही बच्चे का परीक्षाफल उत्कृष्ट होगा। जबकि श्री कुमार ने कहा कि शिक्षक अभिभावक बैठक का मुख्य उद्देश्य बच्चे के समग्र विकास (शैक्षणिक, सामाजिक और भावनात्मक) पर चर्चा करना, शिक्षक और माता-पिता के बीच खुला संवाद स्थापित करना और बच्चे की बेहतर शिक्षा के लिए एक टीम के रूप में काम करने के लिए एक मंच प्रदान करना है, ताकि बच्चा स्कूल और घर दोनों जगह एक सहायक और सकारात्मक माहौल में प्रगति कर सके। पीएसटीएम में प्रत्येक कक्षा के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र को सर्टिफिकेट और उनके अभिभावक को प्रशस्ति पत्र देकर, शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया। इस दौरान मुख्य रूप से कार्यपालक दंडाधिकारी सत्येंद्र कुमार महतो, खरसावां थाना प्रभारी गौरव कुमार, डीएसए सचिव मोहम्मद दिलदार, खरसावां मुखिया सुनीता तापे, सीआरपी बैजनाथ मालाकार, विद्यालय के प्राचार्य अब्दुल मजीद खान, शिक्षक मनोज कुमार, प्रधान सोय, वंदना कुमारी, आदित्य मंडल, मारकंडे आचार्य, श्वेता दास, विश्वजीत गोप, कृर्ति भूषण मुंडा, मीना रजत, किशोर मिश्रा सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं, बाल संसद के सदस्य और सभी विद्यार्थी उपस्थित रहे।
