**उत्क्रमित उच्च विद्यालय बुरुडीह में सामाजिक विज्ञान के नए शिक्षक का हुआ स्वागत*
Kharsawan
खरसावां ः उत्क्रमित उच्च विद्यालय बुरुडीह खरसावां में सामाजिक विज्ञान विषय के नए शिक्षक श्यामलाल अंगारिया ने अपना योगदान दिया। शिक्षक के आगमन पर पूरे विद्यालय में उत्साह का माहौल देखने को मिला। इस दौरान विद्यालय के बाल संसद के सदस्यों द्वारा उन्हें विद्यालय प्रांगण में माला पहनाकर एवं गीत गाकर उनका स्वागत किया।
प्रभारी प्रधानाध्यापक प्रशांत कुमार प्रधान, शिक्षक प्रदीप कुमार महतो, ब्रजकिशोर कुमार बेदिया, लक्ष्मण साहू, नील मोहन महतो, अनीशा लकड़ा, संध्या प्रधान, मौसमी दास एवं युधिष्ठिर पान आदि शिक्षकों ने उनके योगदान पर खुशी जाहिर की।
प्रभारी प्रधानाध्यापक प्रशांत कुमार प्रधान ने नए शिक्षक को शैक्षणिक परंपराओं से उन्हें अवगत कराया।
श्री प्रधान ने कहा कि शिक्षक के आने पर सामाजिक विज्ञान की पढ़ाई और बेहतर तरीके से होगी और विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलेगी।
शिक्षक श्यामलाल अंगारिया ने भी पूरे विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त करते हुए, छात्रों के सर्वांगीण विकास में योगदान देने की बात कही। इस दौरान विद्यालय के सैकड़ो बच्चे और शिक्षक मौजूद रहे।
