कुचाई के छोटासेगोई मे ग्राम प्रधान, मुंडा एवं मुखिया और पदाधिकारियों का उन्मुखीकरण कार्यशाला, बाल संरक्षण एवं बाल विकास से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर सुदृढ़ करना उद्देश्य,
Kuchai
कुचाई के छोटासेगोई पंचायत भवन में टीआरसीएससी संस्था द्वारा स्वयं श परियोजना के तहत सभी ग्राम प्रधान, मुंडा एवं पंचायत मुखिया और अन्य पदाधिकारियों के लिए एक उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य था बाल संरक्षण एवं बाल विकास से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर जानकारी देना एवं स्वयं परियोजना के साथ संबंध सुदृढ़ करना। इस उन्मुखीकरण कार्यशाला की उद्घाटन छोटासेगोई पंचायत की मुखिया लुद्री हेंब्रम द्वारा किया गया।

उन्होंने उपस्थित सभी से एकजुट हो कर बच्चों की हित के लिए काम करने की आग्रह व्यक्त किए। कार्यशाला के दौरान बच्चों के अधिकार, स्वस्थ, पोषण, शिक्षा तथा बाल सुरक्षा के मुद्दा जैसा बाल विवाह, बाल मजदूरी, बाल तस्करी इत्यादि विषय पर विस्तृत चर्चा हुई। वीडियो के माध्यम से सभी प्रतिभागीयो के साथ सामाजिक कुरीतियों के ऊपर विस्तार से चर्चा किया गया। साथ ही बाल संरक्षण से जुड़े मामलों में ग्राम सभा एवं ग्राम पंचायत की भूमिका, और आपसी समन्वय पर विशेष रूप से प्रकाश डाला गया। स्वयं परियोजना द्वारा निर्मित, स्वस्थ कार्यकर्ता, शिक्षक, ग्रामीण एवं बच्चों द्वारा गठित सभी “ग्राम बाल संरक्षण एवं विकास समितियों”(वीसीपीडीसी) को मजबूत बनाने की संकल्प लिया गया। संदर्भ व्यक्ति के रूप में, परियोजना सलाहकार रजत मित्रा और डॉ सुरेश प्रसाद साहू इस कार्यशाला की संचालन किए। अंत में परियोजना समन्वयक गैरिका गिरि ने धन्यवाद ज्ञापन की। इस अवसर पर मॉनिटरिंग एंड इवैल्युएशन कॉर्डिनेटर मधुमिता दास एवं परियोजना की अन्य कार्यकर्तागण उपस्थित थे।
