खरसावां के सरस्वती शिशु मंदिर के भैया बहनों के बीच श्रीहरि वनवासी विकास समिति ने बाटे कॉपी,पेंसिल व कलम, अपनी संस्कृति के साथ साथ राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना रखे-शंभूनाथ
Kharsawan
खरसावां के राजा श्री राम चंद्र सरस्वती शिशु मंदिर के भैया बहनों के बीच श्रीहरि वनवासी विकास समिति के सेवा आयाम द्वारा कॉपी, पेंसिल व कलम का वितरण किया गया। साथ ही विद्यालय के आचार्य और आचार्या को कम्बल वितरीत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ श्री हरि वनवासी संगठन से आए हुए विभिन्न अतिथियों का अभिनंदन विद्यालय के बहनों द्वारा तिलक और आरती के साथ किया गया।

साथ ही कार्यक्रम स्थल पर दीप प्रज्ज्वलित करके सभी अतिथियों का परिचार कराया गया। कार्यक्रम को संबोधन करते हुए संगठन के जिलाध्यक्ष अनिल मिश्रा द्वारा सभी भैया बहनों को शिक्षा के साथ साथ संस्कार से चलने के लिए बताए। बतौर अतिथि के रूप में मौजूद समाज सेवी शंभूनाथ अग्रवाल ने भैया बहनों को अपनी संस्कृति के साथ साथ राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना रखने के लिए कहा। विद्यालय के आचार्य आलोक दास ने विद्यालय के वृतांत को विस्तार से बताया।

जिसमें विद्यालय के 1995 से प्रारंभ से लेकर आज तक के संघर्ष और अभी आचार्यों का समर्पण की जानकारी दी। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से संगठन के विभाग संगठन मंत्री, जिला अध्यक्ष,नगर अध्यक्ष,नगर प्रमुख,जिला सचिव, प्रिंसिपल अनीता मंडल, ममता कर,आलोक दास,नीतू दिग्गी,वकील बारीक,काजल मंडल, प्रिया मोहंती,सुमन कुमारी,जयजीत सारंगी,आशुतोष आचार्य, हरिहर प्रधान,वनवासी दास आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।
