शहादत दिवस पर पवन शर्मा को विधायक जगत माझी ने अर्पित की श्रद्धांजलि
Chakradharpur
चक्रधरपुर : चक्रधरपु के पत्रकार पवन शर्मा का शनिवार को 36वां पुण्यतिथि मनायी गयी। इस मौके पर शहर के पवन चौक में स्थित प्रतिमा पर शहर के विभिन्न सामाजिक व राजनीतिक दलों के लोगों ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। मनोहरपुर के विधायक जगत माझी भी श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे। उन्होंने शहीद पत्रकार पवन शर्मा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

इस मौके पर विधायक जगत माझी ने कहा पवन शर्मा एक निष्पक्ष एवं निर्भिक पत्रकार थे। अपने सामाजिक दायित्व का निर्वहन करते हुए उन्होंने शहादत दी थी। मालूम हो कि 20 दिसंबर 1989 को असामाजिक तत्वों ने पत्रकार पवन शर्मा की हत्या कर दी थी। मौके पर शहीद पत्रकार के अनुज राजेश शर्मा, शकील अंसारी, दीपक पान, रमेश बोदरा, अंबुज मुखी, तरूण मुखी, साजिद अनवर बबलू, शाहिद हुसैन लारा आदि उपस्थित रहे।
