खरसावां बहु ने हिजाब पहनकर पहुंची नियुक्ति पत्र लेने, झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने किया सलाम, झारखंड ने संविधान, सम्मान और समावेशी शासन का दिया सबसे बड़ा संदेश
Kharsawan
रांची स्थित एनएचएम सभागार में स्वास्थ्य विभाग, झारखंड सरकार द्वारा बंपर बहाली एवं नियुक्ति पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में डॉक्टरों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। खरसावां बहु सह स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर आरिफा खुर्शीद ने हिजाब पहनकर नियुक्ति पत्र लेने पहुंची। झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर डॉ. इरफान अंसारी ने हिजाब पहनकर आई डॉक्टर को सलाम किया। साथ ही झारखंड ने संविधान, सम्मान और समावेशी शासन का सबसे बड़ा संदेश दिया।

कार्यक्रम का सबसे प्रेरणादायक क्षण तब आया जब हिजाब पहनकर आई एक महिला डॉक्टर आरिफा खुर्शीद को स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने सलाम कर सम्मानपूर्वक नियुक्ति पत्र सौंपा। यह दृश्य केवल नियुक्ति का नहीं, बल्कि संविधान, नारी सम्मान, धार्मिक स्वतंत्रता और समावेशी शासन का जीवंत प्रतीक बना। मौके पर मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि आप झारखंड का भविष्य हैं, बेटी हैं। यहां पहचान पहनावे से नहीं, योग्यता से होती है। हमारी सरकार हर धर्म, हर बेटी और हर नागरिक का सम्मान करती है।”
उन्होंने स्पष्ट कहा कि यह बिहार नहीं, झारखंड है। यहां सुशासन है, संवेदनशील प्रशासन है और जनता के आत्मसम्मान की रक्षा होता है। उन्होंने कहा कि बीमारी डर लाती है, सरकार का काम है भरोसा देना, इलाज देना और सहारा बनना है।मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने कहा कि आने वाले समय में झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था देश के लिए मॉडल बनेगी। झारखंड का स्वास्थ्य तंत्र अब केवल इलाज नहीं, बल्कि सम्मान, विश्वास और आधुनिक चिकित्सा का सशक्त मॉडल बन रहा है।
खरसावांः फोटो संख्या 3 झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री से हिजाब पहनकर नियुक्ति पत्र लेते खरसावां की बहू सह डॉ आरिफा खुर्शीद।
