आदित्यपुर मे वर्ष 2022 में हुई संजय कुमार महतो की हत्या के मामले में जिला व्यवहार न्यायालय के द्वारा आरोपी दीपक भोई को आजीवन कारावास एवं बीस हजार का लगाया जुर्माना,
Seraikella
सरायकेला जिले के आरआईटी थाना अंतर्गत आदित्यपुर- 2 सी जॉन में वर्ष 2022 में हुई संजय कुमार महतो की हत्या के मामले में जिला व्यवहार न्यायालय के अपर सत्र प्रथम न्यायाधीश चौधरी एहसान मोईश की अदालत ने आरोपी दीपक भोई को भादवि की धारा 302 में आजीवन कारावास एवं ₹20000 जुर्माना की सजा सुनाई है, जुर्माना नहीं देने के स्थिति में आरोपी दीपक भोई को एक साल साधारण कारावास काटना होगा। जबकि धारा 506 में 3 साल साधारण कारावास की सजा ₹5000 जुर्माना की सजा सुनाई गई है जुर्माना नहीं देने पर 3 माह का अतिरिक्त कारावास तथा 27 आर्म्स एक्ट के तहत आरोपी दीपक भोई को 3 साल का साधारण कारावास एवं ₹5000 जुर्माना की सजा सुनाई गई है जुर्माना नहीं देने की स्थिति में तीन माह का अतिरिक्त कारावास आरोपी को भुगतना होगा।
इस संबंध में मृतक संजय कुमार महतो के भाई शशि कुमार महतो द्वारा आरआईटी थाने में प्राथमिक की दर्ज की गई थी ,जिसमें बताया गया है कि 27 अप्रैल 2022 को संजय कुमार महतो को दीपक भोमूई नामक युवक ने गोली मारकर हत्या कर दी थी घटना के बाद घायल अवस्था में संजय कुमार महतो को टीएमएच जमशेदपुर में भर्ती कराया गया।
September 6, 2026 4: 41 pm
Breaking
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
- कुचाई के गोपीडीह में महिलाओं और युवाओं ने सीखा पेब्रिन रोग की जांच का हुनर, मेरा रेशम मेरा अभिमान 2.0 के तहत प्रशिक्षण, 35 किसानों ने माइक्रोस्कोप से किया रोग के बीजाणुओं की पहचान,
- बांकसाई गढ़ में वार्षिक जांताल पूजा 15 को
- भगवान श्रीकृष्ण गौड़ समाज के कुलदेवता है-शम्भुनाथ
- जिले की पुलिसिंग को मिली रफ्तार, बेड़े में शामिल हुईं 19 नई बोलेरो अब 38 बोलेरो और 26 बाइक से होगी पेट्रोलिंग, एसपी ने खुद स्टेयरिंग संभालकर किया गश्त का निरीक्षण
